Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    IND vs AFG: रोहित शर्मा की कप्तानी में उतरेगी टीम इंडिया, विराट के बिना ऐसी दिख सकती है प्लेइंग 11

    2 hours ago

    1

    0

    अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुए इकलौते टेस्ट मैच में धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम अब वनडे फॉर्मेट में लोहा लेने के लिए तैयार है. बता दें कि दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जहां टीम प्रबंधन नए खिलाड़ियों और रणनीतियों को आजमा सकता है. हालांकि, इस सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय खेमे से कुछ मिली- जुली खबरें सामने आ रही हैं. दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे और उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को स्क्वाड में शामिल किया है. कोहली जैसे अनुभवी बल्लेबाज की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम के मध्यक्रम पर अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी, जो टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बन सकती है. हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा ने फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिया है और वह इस सीरीज में शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं. उनकी वापसी से टीम के बल्लेबाजी क्रम को मजबूती मिलने की उम्मीद है. आपको बता दें कि यह सीरीज श्रेयस अय्यर के लिए भी बेहद खास होने वाली है. वहीं सूर्यकुमार यादव के बाद भारतीय टी20 टीम की कमान संभालने वाले अय्यर नए नवेले कप्तान के रूप में इस वनडे सीरीज में मैदान पर उतरेंगे. इसके अलावा टीम के मिडिल ऑर्डर में केएल राहुल जोकि विकेटकीपींग भी करेंगे. वहीं हार्दिक पंड्या बतौर ऑलराउंडर उतरेंगे. अगर गेंदबाजी आक्रमण की बात करें तो स्पिन विभाग की जिम्मेदारी कुलदीप यादव के कंधों पर होगी, जबकि ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर उनका साथ देते नजर आ सकते हैं. वहीं तेज गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह की भूमिका अहम रहने की उम्मीद है. उनके साथ प्रसिद्ध कृष्णा और युवा तेज गेंदबाज गुरनूर ब्रार को भी डेब्यू का मौका मिल सकता है, जिससे टीम प्रबंधन नए विकल्पों को परखने की कोशिश करेगा.
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ben Stokes Nightclub Controversy: नाइट क्लब विवाद से पहले बेन स्टोक्स ने पी थी कितनी महंगी शराब, दाम जानकर उड़ जाएंगे होश
    Next Article
    Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया में चयन के बाद वैभव सूर्यवंशी का श्रीलंका से ये VIDEO वायरल, जानिए क्या खास है

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment