Ben Stokes Nightclub Controversy: नाइट क्लब विवाद से पहले बेन स्टोक्स ने पी थी कितनी महंगी शराब, दाम जानकर उड़ जाएंगे होश
53 minutes ago
इंग्लैंड टीम के टेस्ट कप्तान, बेन स्टोक्स का नाइटक्लब मारपीट मामला गंभीर होता जा रहा है. इस पूरी घटना को देखते हुए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी जांच शुरू कर दी है. बैन स्टोक्स की कप्तानी पर भी सवाल उठ रहे हैं. बैन स्टेक्स का नाइटक्लब का मामला, रविवार को खत्म हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के बाद का है. मैच जीतने की खुशी में टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स, अपने साथी गस एटकिंसन के साथ शाम को पब में शराब पीने गए. इस मामले के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहा है. जिसमें नाइटक्लब के बाहर बेन स्टोक्स और कथित रग्बी प्लेयर के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही थी. इसी बीच पब क्लब के एक स्टाफ ने सामने आकर पूरा सच बताया कि विवाद कैसे शुरू हुआ था. इंग्लैंड की मीडिया आउटलेट ‘डेली मेल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक बेन स्टोक्स और उनके साथी गस एटकिंसन ने रविवार को अपनी शाम दक्षिण-पश्चिम लंदन के व्हाइट हॉर्स पब में बिताई थी. ये दोनों न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली जीत का जश्न मना रहे थे. यहां कुछ समय बिताने के बाद, दोनों चेल्सी के एक नाइट क्लब रेक्स रूम्स गए. इस कल्ब को चेल्सी का सबसे बदनाम नाइट क्लब भी कहा जाता है. यह भी पढ़ें - IND A Vs SL A 2026: उन चार गेंदों की कहानी जिसने बदल दी मैच की दिशा, भारत A ने कैसे दी श्रीलंका A को शिकस्त पब के कर्मचारियों ने किया बड़ा खुलासा पब के कर्मचारियों ने बताया कि बेन स्टोक्स पहले से ही थोडे़ नशे में लग रहे थे. उन्होंने बताया कि स्टोक्स करीब रात 9 बजें क्लब में आए थे. चेल्सी के क्लब में पहुंचने के बाद बेन स्टोक्स ने महंगे ऑर्डर किए. जिसमें स्टोक्स ने एक साथ कई सारी डबल रम और कोक मंगाई, जिनकी कीमत कुल 25 पाउंड थी.लगभग 2700 रुपए प्रति ड्रिंक. ऑर्डर करने के बाद स्टोक्स को बेन अर्ल और जेमी जॉर्ज सहित कई रग्बी खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते हुए देखा गया था. स्टाफ ने बताया कि जॉर्ज के साथ स्टोक्स की बातचीत काफी दोस्ताना प्रतीत हो रही थी. लेकिन किसी बात पर उनकी टोटोआ औवुआ से बहस शुरू हो गई. जिससे मामला मारपीट तक पहुंच गया. रिपोर्ट्स ने भी बड़ा सच बताया रिपोर्ट्स के अनुसार क्लब के वीआईपी एरिया में टेबल को लेकर बहस शुरू हुई थी. सार्केन्स के रग्बी खिलाड़ी टोटोआ औवुआ ने कथित तौर पर एटकिंसन को निशाना बनाया. टोटोआ औवुआ ने एक मुक्का मारा, जो एटकिंसन के बजाय इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के एक सुरक्षा गार्ड को लगा. इसके बाद बेन स्टोक्स अपना आपा खो बैठे. टोटोआ औवुआ की हरकत से बेन स्टोक्स और एटकिंसन का गुस्सा फूट पड़ा और हाथापाई शुरू हो गई. हालांकि, बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन को कोई चोट नहीं आई. ऐसा नहीं माना जा रहा है कि पूरा विवाद बेन स्टोक्स के द्वारा शुरू किया गया था लेकिन जो सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है. उसमें ये लग रहा है कि बेन स्टोक्स ने एक व्यक्ति को मुक्का मारकर नीचे गिरा दिया था. यह भी पढ़ें - Rohit Sharma Hardik Pandya: क्या रोहित शर्मा-हार्दिक पांड्या की भारतीय टीम में होगी वापसी? 'COE' की खेल विज्ञान टीम का बड़ा बयान
Click here to Read more
.png)

.jpeg)