IND Vs AFG टेस्ट; भारत का स्कोर 236/2:राहुल 92 रन पर नाबाद, गिल के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप की
1 week ago
भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। शनिवार को मैच का पहला दिन है और तीसरे सेशन का खेल जारी है। टॉस जीतकर बैटिंग कर रही टीम इंडिया ने पहली पारी में दो विकेट पर 236 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर हैं। दोनों फिफ्टी पार्टनरशिप कर चुके हैं। साई सुदर्शन 81 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद सलीम ने अफसर जजई के हाथों कैच कराया। सलीम ने शतकीय साझेदारी को तोड़ा है। उन्होंने यशस्वी जायसवाल (24 रन) को भी पवेलियन भेजा। मैच का स्कोरबोर्ड क्या खास…? दोनों टीमों की प्लेइंग-XI भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। अफगानिस्तान- सेदीकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमत शरीफी और मोहम्मद सलीम शमी।
Click here to Read more
.png)
.jpeg)
