Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    IND vs AFG Test Day 2 Live Score: सिराज की आतिशी पारी का अंत, भारत का 8वां विकेट गिरा; वाशिंगटन-कुलदीप क्रीज पर मौजूद

    3 hours ago

    1

    0

    मुल्लांपुर में खेले जा रहे भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट का आज दूसरा दिन है. शुभमन गिल (103) और ऋषभ पंत (50) भारतीय पारी को आगे बढ़ाएंगे. पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर 368 रन बना लिए हैं. गिल ने दिन का खेल खत्म होने से कुछ समय पहले अपना शतक पूरा किया. इससे पहले केएल राहुल ने सेंचुरी ठोकी थी, वह 100 रन बनाकर आउट हुए. शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पिच सपाट है, बल्लेबाजी के अनुकूल है जिसका भारतीय बल्लेबाजों ने फायदा उठाया. हालांकि यशस्वी जायसवाल सिर्फ 24 रन बना पाए. इसके बाद केएल राहुल और साईं सुदर्शन के बीच 139 रनों की साझेदारी हुई, वैसे राहुल जल्दी आउट हो जाते अगर अफगानिस्तान के कप्तान अंपायर द्वारा दिए गए नॉट आउट पर DRS ले लेते. गेंद बल्ले से लगकर विकेटकीपर के हाथों में गई थी, लेकिन अंपायर ने नॉट आउट दिया था. इसके बाद राहुल ने शतक जड़ दिया. साईं सुदर्शन अपने शतक से चूक गए, वह 81 के स्कोर पर मोहम्मद सलीम की गेंद पर कैच आउट हुए. इसके बाद केएल राहुल ने अपना शतक पूरा किया, वह 100 बनाने के बाद आउट हो गए. इसके बाद आए ऋषभ पंत ने तेज तर्रार अंदाज में पारी को आगे बढ़ाया. इस बीच शुभमन गिल ने अपना 10वां टेस्ट शतक पूरा किया, बतौर कप्तान ये उनका छठा शतक है. दिन का खेल खत्म होने से पहले ऋषभ पंत ने अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की. अपनी पारी में वह अभी तक 3 छक्के जड़ चुके हैं. वह 50 रन और शुभमन गिल 103 रन बनाकर नाबाद हैं. दोनों आज दूसरे दिन का खेल आगे बढ़ाएंगे. भारतीय प्लेइंग 11 यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा. अफगानिस्तान की प्लेइंग 11 सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमान, मोहम्मद सलीम.
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
    Next Article
    French Open Prize Money: फ्रेंच ओपन का फाइनल आज, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश; जानिए कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment