Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Investment Tips: किन लोगों को शेयरों में निवेश नहीं करना चाहिए? दिग्गज अरबपति ने बताया, गिनाए कारण

    3 weeks ago

    1

    0

    Warren Buffett Investment Tips: शेयर बाजारों में उतार- चढ़ाव की स्थिति तो हमेशा ही बनी रहती है. अगर आप भी स्टॉक मार्केट में निवेश करते हैं तो आपको पता ही होगा कि इस समय बाजार की स्थिति काफी दयनीय है. शेयरों में लगातार गिरावट की वजह से निवेशकों के बीच मायूसी देखी जा रही है. फरवरी से चल रहे ईरान- यूएस युद्ध के कारण ही ये गिरवाट देखी जा रही है. यदि आप भी इसकी वजह से मायूस हैं, तो आपको अमेरिकी निवेशक वॉरेन बफेट से कुछ सीखने की जरूरत है. उन्होंने शेयर बाजार की गिरावट को लेकर जो कुछ कहा है वो किसी मोटिवेशन से कम नहीं है. उन्होंने बताया है कि किसे स्टॉक्स में निवेश नहीं करना चाहिए और क्यों? ये भी पढ़ें: DA Hike: इस राज्य के कर्मचारियों का बढ़ा 2% महंगाई भत्ता, जानें अब कितनी मिलेगी टेक होम सैलरी किसे नहीं करना चाहिए निवेश?दिग्गज अमेरिकी निवेशक वॉरेन बफेट ने साल 2015 में The Street के साथ एक इंटरव्यू किया था, इस दौरान उन्होंने बताया था कि जिसे करेक्शन से डर लगता है उसे शेयरों में निवेश नहीं करना चाहिए. वॉरेन बताया था, 'अगर आपको करेक्शन से डर लगता है, तो आपको शेयर नहीं खरीदने चाहिए'. इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया था कि लंबी अवधि के टारगेट के साथ अपने रिटायरमेंट के लिए या फिर घर खरीदने के लिए शेयरों में निवेश कर रहे हैं, तो आपको कभी भी शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव को लेकर परेशान नहीं होना है. शेयर बाजार में निवेश के टिप्सअगर आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो आपको वॉरेन बफेट की इन टिप्स को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है. जैसे: वॉरेन बफेट के मुताबिक शेयर बाजार में असली कमाई लंबी अवधि के निवेश से होती है. शॉर्ट टर्म निवेश में मुनाफा हो सकता है, लेकिन जोखिम थोड़ा ज्यादा रहता है. बाजार के हर रोज चढ़ता- उतरता है, ऐसे में इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए. सही कीमत पर अच्छे शेयर खरीदकर उन्हें लंबे समय तक होल्ड करना ज्यादा बेहतर है. गिरावट आते ही घबराकर शेयर बेचने वाले निवेशकों को अक्सर नुकसान उठाना पड़ता है. हर बड़ी गिरावट के बाद बाजार में रिकवरी आती है, इसलिए परेशान होने की बजाय थोड़ी हिम्मत और सूझ बूझ से काम लें. जो निवेशक गिरावट के दौर में धैर्य बनाए रखते हैं, उन्हें रिकवरी में सबसे ज्यादा फायदा मिलता है. ये भी पढ़ें: Bank Layoff: ये बड़ा बैंक खत्म करेगा 7000 से ज्यादा नौकरियां, इंसानों की जगह लेंगे रोबोट और AI बता दें कि फिलहाल बाजार की जो स्थिति है वो किसी से छुपी नहीं है, ऐसे में निवेशकों के लिए ये एक बड़ा चैलेंज है. लेकिन इस समय में थोड़ा धीर से काम लेना होगा, जिससे किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े.
    Click here to Read more
    Prev Article
    Dollar vs Yuan: अमेरिकी डॉलर को पछाड़ रही चीन की करेंसी, 3 साल के टॉप पर पहुंचा 'युआन'
    Next Article
    Milk Price Hike: केरल, पंजाब के बाद अब इस राज्य में बढ़े दूध के दाम, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें

    Related व्यापार Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment