Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Dollar vs Yuan: अमेरिकी डॉलर को पछाड़ रही चीन की करेंसी, 3 साल के टॉप पर पहुंचा 'युआन'

    3 weeks ago

    1

    0

    Dollar vs Yuan: पिछले कई महीनों से ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध चल रहा है. इस युद्ध का असर ग्लोबल मार्केट पर इतना पड़ रहा है कि भारत का रुपया लगातार अपनी वैल्यू डॉलर के आगे खोता जा रहा है. केवल भारतीय रुपया ही नहीं बल्कि कई देशों की करेंसी डॉलर के आगे घुटने टेक रही है. इसी बीच एक देश ऐसा भी है, जिसकी करेंसी ग्लोबल लेवल पर खासी चमक रही है. ये करेंसी है 'युआन'. 'युआन' ने डॉलर को पछाड़ादरअसल चीन के केंद्रीय बैंक पीपल्स बैंक ऑफ चाइना ने गुरुवार को बताया कि युआन, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगातार मजबूत हो रही है. अपने जारी किए गए डाटा में बैंक ने बताया युआन का दैनिक रेफरेंस रेट 6.8349 प्रति डॉलर तय की गई है, जो फरवरी 2023 के बाद का सबसे मजबूत स्तर है. इससे साफ संकेत मिलता है कि चीन अपनी मुद्रा को स्थिर और मजबूत बनाए रखना चाहता है. ये भी पढ़ें: Milk Price Hike: केरल, पंजाब के बाद अब इस राज्य में बढ़े दूध के दाम, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें वैश्विक स्तर पर चमका युआनइस खबर के सामने आने के बाद अब वैश्विक बाजार में भी कई बड़े बैंक युआन को लेकर काफी पॉजिटिव नजर आ रहे हैं. दूसरी ओर अमेरिकी डॉलर पर दबाव बना हुआ है. इसी वजह से निवेशकों का भरोसा धीरे-धीरे चीनी करेंसी की तरफ बढ़ रहा है. ऑफशोर युआन भी लगातार मजबूत हुआ है और गुरुवार को ये करीब 6.803 प्रति डॉलर के स्तर पर कारोबार करता दिखा. इस वजह से बढ़ रही वैल्यूबता दें कि पिछले साल से चीन के निर्यात में मजबूती आई है, जिसका फायदा युआन को मिल रहा है. इसके अलावा चीन की अर्थव्यवस्था को लेकर निवेशकों का भरोसा भी बेहतर हुआ है. अमेरिका और चीन के रिश्तों में स्थिरता आने की उम्मीद भी युआन को समर्थन दे रही है. बैंक ऑफ अमेरिका की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल के अंत तक युआन 6.70 प्रति डॉलर तक मजबूत हो सकता है. बैंक का ये भी मानना है कि अगर मिडिल ईस्ट में जारी तनाव कम रहता है और चीन मुद्रा स्थिरता की नीति जारी रखता है, तो युआन में और तेजी देखने को मिल सकती है. ये भी पढ़ें: Explained: सैमसंग मोबाइल-लैपटॉप होंगे महंगे! कंपनी में इतिहास की सबसे बड़ी हड़ताल, भारत में कितनी बढ़ जाएंगी कीमतें?
    Click here to Read more
    Prev Article
    Royal Pop: 40 हजार की घड़ी, जिसे हाथ पर नहीं पहन सकते, उसको खरीदने को बेताब हुए लोग, क्यों है खास?
    Next Article
    Investment Tips: किन लोगों को शेयरों में निवेश नहीं करना चाहिए? दिग्गज अरबपति ने बताया, गिनाए कारण

    Related व्यापार Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment