Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    iPhone 13 में आई बड़ी समस्या, यूजर्स के पास बचा है बस यही एक ऑप्शन

    12 hours ago

    1

    0

    iPhone 13 Battery Problem: अगर आपके पास आईफोन 13 है और इसमें बैटरी से जुड़ी दिक्कत का सामना कर रहे हैं तो आप अकेले नहीं हैं. इंटरनेट पर अलग-अलग फोरम पर यूजर शिकायत कर रहे हैं कि आईफोन 13 पर अब पुराने होने का असर दिखने लगा है. इससे न सिर्फ यूजर परेशान हैं बल्कि कई फोन अपग्रेड करने तक की बात कर रहे हैं. आइए सबसे पहले जानते हैं कि आईफोन 13 की बैटरी की लेकर क्या इश्यू आ रहा है और क्या अब फोन को अपग्रेड करना ही एकमात्र विकल्प बचा है. iPhone 13 की बैटरी में आने लगी ये दिक्कत मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर आईफोन 13 सीरीज की बैटरी में इश्यू आने की बात कर रहे हैं. बता दें कि आईफोन 13 सीरीज को 2022 में लॉन्च किया गया था. यानी लॉन्चिंग को चार साल से अधिक का समय बीत चुका है. ऐप्पल ने इसकी बैटरी को 500 कंप्लीट चार्ज साइकिल के बाद 80 प्रतिशत तक रिटेन करने के हिसाब से डिजाइन किया था. यानी बैटरी लगभग दो साल तक रोजाना चार्ज की जा सकती है और इसके बाद इसकी लाइफ कम होना शुरू हो जाएगी. इस हिसाब से चार साल का समय काफी होता है. गूगल सर्च में भी इजाफा गूगल सर्च पर भी इस आईफोन में आई दिक्कत का असर दिख रहा है. पिछले एक साल में "iPhone 13 slow" और "iPhone 13 battery" से जुड़ी सर्च 60 प्रतिशत से बढ़कर 175 प्रतिशत हो गई है. यह दिखाता है कि आईफोन 13 की बैटरी अब पुराने होने लगी है. अब यूजर के पास बैटरी रिप्लेसमेंट या फोन अपग्रेड का ऑप्शन रहता है. क्या बैटरी रिप्लेसमेंट रहेगा फायदे का सौदा? ऐप्पल के सपोर्ट पेज के मुताबिक, आईफोन 13 की बैटरी सर्विस का चार्ज 8800 रुपये है. बाकी सर्विसेस के मुकाबले यह काफी किफायती है, लेकिन क्या आपको बैटरी रिप्लेसमेंट के साथ जाना चाहिए? यह सवाल इसलिए पूछा जा रहा है क्योंकि आईफोन 13 में इश्यू केवल बैटरी से जुड़ा हुआ नहीं है. कई यूजर्स ने लेटेस्ट iOS अपडेट के बाद इसमें और भी इश्यूज आने की बात कही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, iOS 26.5 अपडेट के बाद कई iPhone 13 यूजर्स परेशान हैं और उनका कहना है कि अपडेट इंस्टॉल करने के बाद उनका आईफोन काम नहीं कर रहा है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि नई ऐप्स और गेम्स को ज्यादा प्रोसेसिंग पावर और इंटरनल मेमोरी की जरूरत पड़ती है, जिस कारण पुराने फोन स्ट्रगल कर रहे हैं. ऐसे में बैटरी रिप्लेसमेंट की जगह फोन को अपग्रेड करना ही ज्यादातर लोगों को फायदे का सौदा लग रहा है. ये भी पढ़ें- हैक होने की नहीं रहेगी टेंशन, ऐप्पल इंटेलीजेंस का नया AI फीचर अपने आप बदल देगा पासवर्ड
    Click here to Read more
    Prev Article
    Instagram पर पोस्ट करने का गोल्डन टाइम क्या है! जानिए कब मिलती है सबसे ज्यादा Reach
    Next Article
    On-grid Solar System क्या होता है और क्या हैं इसे लगवाने के फायदे? यहां जानें सब कुछ

    Related तकनीक Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment