Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    iPhone, iPad और Mac यूजर्स के लिए नया खतरा! सरकार ने जारी की बड़ी चेतावनी

    4 weeks ago

    1

    0

    Apple Devices: भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी ने Apple डिवाइस इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए नया सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है. इस चेतावनी में बताया गया है कि iPhone, iPad, Mac और Apple के दूसरे प्रोडक्ट्स में कई गंभीर सुरक्षा खामियां पाई गई हैं जिनका फायदा साइबर हमलावर उठा सकते हैं. यह अलर्ट भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम यानी CERT-In की ओर से जारी किया गया है. एजेंसी का कहना है कि अगर यूजर्स अपने डिवाइस समय पर अपडेट नहीं करते हैं तो उनकी निजी जानकारी और डिवाइस की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है. किन डिवाइस और सॉफ्टवेयर पर असर? CERT-In के मुताबिक, यह खतरा Apple के कई प्लेटफॉर्म्स और पुराने सॉफ्टवेयर वर्जन में मौजूद है. इसमें iOS, iPadOS, macOS, tvOS, visionOS और Safari ब्राउजर शामिल हैं. पुराने सॉफ्टवेयर चला रहे iPhone, iPad और Mac यूजर्स सबसे ज्यादा जोखिम में बताए गए हैं. एजेंसी ने कई CVE यानी Common Vulnerabilities and Exposures को भी सूचीबद्ध किया है जो डेटा लीक और सिक्योरिटी सिस्टम को बायपास करने जैसी समस्याओं से जुड़े हैं. अगर किसी यूजर ने लंबे समय से अपने Apple डिवाइस को अपडेट नहीं किया है तो साइबर अपराधियों के लिए उस डिवाइस तक पहुंच बनाना आसान हो सकता है. क्या हो सकता है नुकसान? CERT-In ने चेतावनी दी है कि इन खामियों का इस्तेमाल करके हैकर्स डिवाइस पर ज्यादा कंट्रोल हासिल कर सकते हैं. इसके जरिए संवेदनशील जानकारी चोरी की जा सकती है, सिक्योरिटी सिस्टम को दरकिनार किया जा सकता है या फिर डिवाइस की सामान्य कार्यप्रणाली को प्रभावित किया जा सकता है. कुछ मामलों में यह जोखिम डिवाइस के क्रैश होने या काम बंद करने जैसी परेशानी भी पैदा कर सकता है. हालांकि एजेंसी ने फिलहाल भारत में किसी बड़े हमले की पुष्टि नहीं की है लेकिन ऐसे अलर्ट आमतौर पर संभावित खतरे को रोकने के लिए पहले ही जारी किए जाते हैं. खुद को सुरक्षित कैसे रखें? CERT-In ने सभी Apple यूजर्स को तुरंत अपने डिवाइस का लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट इंस्टॉल करने की सलाह दी है. कंपनी द्वारा जारी किए गए नए अपडेट्स में इन सुरक्षा खामियों को ठीक करने वाले पैच शामिल हैं. iPhone और iPad यूजर्स Settings में जाकर General और फिर Software Update सेक्शन में नए अपडेट चेक कर सकते हैं. वहीं Mac यूजर्स System Settings के General सेक्शन से अपडेट इंस्टॉल कर सकते हैं. इसके अलावा Safari ब्राउजर और बाकी Apple ऐप्स को भी समय-समय पर अपडेट रखना जरूरी बताया गया है क्योंकि पुराने वर्जन अक्सर साइबर हमलों का आसान निशाना बन जाते हैं. अपडेट में देरी पड़ सकती है भारी साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि जैसे ही कोई सिक्योरिटी अपडेट जारी हो उसे जल्द से जल्द इंस्टॉल कर लेना चाहिए. खासकर तब, जब मामला रिमोट एक्सेस या सिस्टम कंट्रोल से जुड़ी कमजोरियों का हो. Apple सालभर में कई सिक्योरिटी अपडेट जारी करता रहता है लेकिन जो यूजर्स लंबे समय तक पुराने वर्जन इस्तेमाल करते रहते हैं उनके डिवाइस हैकिंग और डेटा चोरी के ज्यादा खतरे में आ सकते हैं. यह भी पढ़ें: आपके Passwords और Banking डिटेल्स पर मंडरा रहा खतरा! सरकार ने जारी की वॉर्निंग
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुजुर्गों के लिए वरदान बन रहे ये Smart Gadgets! SOS Stick से लेकर Smart Ring तक, अकेले रहने का डर होगा खत्म
    Next Article
    OpenAI पर बड़ा आरोप! क्या आपका निजी डेटा Google और Meta तक पहुंचाया गया? कंपनी पर ठोका गया केस

    Related Tech Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment