IPL- चेन्नई का आठवां विकेट गिरा:ब्रेविस 8 रन बनाकर आउट, सिराज ने 3 विकेट लिए, गुजरात ने 230 रन का टारगेट दिया
3 weeks ago
IPL में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 230 रन का टारगेट दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 12 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 136 रन बना लिए हैं। डेवाल्ड ब्रेविस और अंशुल कंबोज क्रीज पर हैं। शिवम दुबे 47, कार्तिक शर्मा 19, मैथ्यू शॉर्ट 24, ऋतुराज गायकवाड 16 उर्विल पटेल और संजू सैमसन बिना खाता खोले आउट हुए। गुजरात के लिए तीन बल्लोबाजों ने अर्धशतक लगाए गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने 53 गेंदों में 84 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। कप्तान शुभमन गिल ने भी 37 गेंदों में 64 रन बनाए और दोनों ने पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी की। आखिरी ओवरों में जोस बटलर ने 27 गेंदों में नाबाद 57 रन ठोके। वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने 3 गेंदों में 7 रन बनाए। चेन्नई की ओर से मुकेश कुमार, स्पेंसर जॉनसन और अंशुल कंबोज को 1-1 विकेट मिला। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज। चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह।
Click here to Read more

.jpeg)