IPL- हैदराबाद का चौथा विकेट गिरा:ईशान अर्धशतक लगाकर नाबाद, हैदराबाद का स्कोर 168/4; चेन्नई ने 181 रन का टारगेट दिया
3 weeks ago
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL के 63वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 181 रन का टारगेट दिया है। चेन्नई ने चेपॉक में टॉस जीतकर 20 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 18 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए हैं। ईशान किशन और सलील अरोड़ा क्रीज पर हैं। नीतीश रेड्डी 11, हेनरिक क्लासन 47, अभिषेक शर्मा 26 और ट्रैविस हेड 6 रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई की पारी खत्म होने के बाद एमएस धोनी ने टीम के साथ ग्रुप फोटोशूट कराया। ब्रेविस ने 44 रन बनाए चेन्नई की शुरुआत शानदार रही, संजू सैमसन ने सिर्फ 13 गेंदों में 27 रन ठोक दिए। इसके बाद कार्तिक शर्मा ने 19 गेंदों पर 32 रन की तेज पारी खेली, जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 27 गेंदों में 44 रन बनाकर पारी को संभाला। अंत में शिवम दूबे ने 26 रन का योगदान दिया। ब्रेविस और शिवम के बीच पांचवें विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी हुई। गेंदबाजी में पैट कमिंस सबसे सफल रहे। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 28 रन देकर 3 बड़े विकेट झटके। साकिब हुसैन ने 2 विकेट लिए, जबकि ईशान मलिंगा और प्रफुल हिंगे को 1-1 सफलता मिली। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन और नूर अहमद। इम्पैक्ट ऑप्शंस: मुकेश चौधरी। सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलील अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा और प्रफुल हिंगे। इम्पैक्ट ऑप्शंस: ट्रैविस हेड।
Click here to Read more

.jpeg)