Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    IPL के बीच इस भारतीय ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, क्रिकेट को अलविदा कहकर सबको चौंकाया

    3 weeks ago

    1

    0

    आईपीएल 2026 के बीच भारतीय ऑलराउंडर विजय शंकर (Vijay Shankar) ने शुक्रवार (22 मई) को संन्यास का एलान करके सबको हैरान कर दिया. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने संन्यास को लेकर जानकारी दी. उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "क्रिकेट मेरी जिंदगी है. मैंने 10 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था और 25 साल के बाद मैं आभारी हूं कि मैंने हर लेवल पर और सबसे बड़े लेवल पर क्रिकेट खेला." नए अवसर तलाशने के लिए लिया संन्यास शंकर ने आगे लिखा, "देश का प्रतिनिधत्व करना मेरे लिए सबसे गौरान्वित और खुशी के पलों में से एक रहेगा. मैंने नए मौकों को तलाशने और ज्यादा क्रिकेट खेलने के लिए घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया." 🙏🏻 pic.twitter.com/d7yxU1L70s — Vijay Shankar (@vijayshankar260) May 22, 2026 IPL 2026 में नहीं मिला था खरीददार मौजूदा आईपीएल सीजन के लिए भारतीय ऑलराउंडर को कोई खरीदार नहीं मिला था. पिछले यानी 2025 के आईपीएल में वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे. उन्होंने 2014 में चेन्नई के लिए खेलते हुए ही आईपीएल डेब्यू किया था. टीम इंडिया के लिए खेला व्हाइट बॉल क्रिकेट शंकर ने भारत के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट खेला. उन्हें 12 वनडे और 9 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने का मौका मिला. वनडे 223 रन बनाए और 4 विकेट लिए. टी20 में शंकर ने 101 रन बनाए और 5 विकेट अपनी झोली में डाले. सबका किया शुक्रिया अदा विजय ने अपनी पोस्ट में आगे सभी का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, "बीसीसीआई और भारतीय क्रिकेट टीम का शुक्रगुजार हूं- बहुत सारी सीख, अनगिनत यादें और बहुत सारी प्रेरणा मिली! देश का प्रतिनिधत्व करना सबसे ज्यादा गर्व की बात रहेगी. नागपुर में टीम इंडिया के 500वें वनडे में आखिरी ओवर डालना और 2019 वर्ल्ड कप में मेरी पहली गेंद पर पहला विकेट मेरे लिए पल हैं जिन्हें मैं हमेशा अपने साथ रखूंगा." आगे आईपीएल और घरेलू क्रिकेट बोर्ड को लेकर उन्होंने लिखा, "मेरी आईपीएल टीमें- गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स को खास शुक्रिया. तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन- अंडर- 13, 15, 17, 19, 22, 25 और सीनियर टीम- मैंने अपनी ज्यादातर जिंदगी यहां गुजारी है. यह भी पढ़ें: 'करो या मरो' मैच से पहले KKR को 440 वोल्ट का झटका, टीम का सबसे बड़ा धुरंधर IPL 2026 से बाहर IPL 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद लखनऊ से 5 खिलाड़ी होंगे बाहर? ऋषभ पंत की भी होगी छुट्टी!
    Click here to Read more
    Prev Article
    सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया IPL में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर, RCB को रचना होगा इतिहास, ईशान-क्लासेन-अभिषेक चमके
    Next Article
    'करो या मरो' मैच से पहले KKR को 440 वोल्ट का झटका, टीम का सबसे बड़ा धुरंधर IPL 2026 से बाहर

    Related Sport Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment