IPL- क्लासन फिफ्टी लगाने के बाद आउट, क्रुणाल को विकेट:ईशान 66 रन बनाकर खेल रहे; बेंगलुरु के खिलाफ हैदराबाद का स्कोर-210/3
3 weeks ago
IPL में आज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से हो रहा है। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। 16.2 ओवर के बाद हैदराबाद ने 3 विकेट पर 210 रन बना लिए हैं। ईशान किशन और नीतीश रेड्डी क्रीज पर हैं। ईशान अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। ईशान और क्लासन के बीच शतकीय साझेदारी भी हुई। अभिषेक शर्मा 56 और ट्रैविस हेड 26 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक को सुयश और हेड को रसिख ने पेवलियन भेजा। क्लासन को 51 रन पर क्रुणाल पंड्या ने आउट किया। मैच का स्कोरबोर्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम, सुयश शर्मा।
Click here to Read more
