IPL क्वालिफायर-1, बेंगलुरु का पहला विकेट गिरा:वेंकटेश को रबाडा ने आउट किया, गुजरात का स्कोर 32/1
2 weeks ago
IPL 2026 के क्वालिफायर-1 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) आमने-सामने हैं। गुजरात ने धर्मशाला में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। बेंगलुरु ने 3 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 32 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर हैं। वेंकटेश अय्यर 19 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कगिसो रबाडा ने शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। इस मैच को जीतने वाली टीम के चैंपियन बनने की संभावना ज्यादा होगी क्योंकि 2011 से प्लेऑफ सिस्टम आने के बाद 15 में से 12 फाइनल क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीमों ने जीते हैं। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 बेंगलुरु: विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड और रसिख सलाम। इम्पैक्ट ऑप्शंस: रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स। गुजरात: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कुलवंत खजूरिया, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट ऑप्शंस: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर।
Click here to Read more

.jpeg)