IPL- न्यू चंडीगढ़ में RRvsSRH एलिमिनिटेर मुकाबला:पंजाब किंग्स की जर्सी पहन पहुंचे फैंस; सूर्यवंशी से ज्यादा अभिषेक-किशन की बैटिंग का क्रेज
2 weeks ago
न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज शाम साढ़े 7 बजे से सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच IPL 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। जो भी टीम मैच हारेगी, वह इस सीजन के IPL टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। जीतने वाली टीम GT के साथ क्वालिफायर-2 खेलेगी। ये मुकाबला भी इसी स्टेडियम में होगी। IPL के इस सीजन में SRH और RR पहले 2 बार भिड़ चुकी हैं और दोनों ही बार SRH ने मैच जीता है। इस मुकाबले में सबकी नजर लोकल बॉय अभिषेक शर्मा और राजस्थान के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी। स्टेडियम के गेट खुल चुके हैं। फैंस यहां मैच देखने के लिए पहुंचने शुरू हो गए हैं। कई फैंस पंजाब किंग्स की जर्सी पहनकर आ रहे हैं। उनका कहना है कि भले ही PBKS टूर्नामेंट से बाहर हो गई लेकिन उनका सपोर्ट उन्हीं को है। मैच देखने आए फैंस से जुड़े PHOTOS… दोनों टीमों से जुड़ी 3 अहम बातें:- मैच से पहले फैंस में क्रेज, वीडियोज के लिए नीचे ब्लॉग देखें…
Click here to Read more
.jpeg)

.png)
