IPL- पंजाब ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी:लखनऊ में दो बदलाव, अर्जुन तेंदुलकर और अर्शिन को मौका
3 weeks ago
IPL में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मैच खेला जा रहा है। पंजाब ने इकाना स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग-11 में दो-दो बदलाव किए हैं। पंजाब की टीम में मार्को यानसन और विजयकुमार वैशाख की वापसी हुई है। वहीं, लखनऊ के लिए अर्जुन तेंदुलकर और अर्शिन कुलकर्णी को मौका मिला है। पंजाब के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। पहले हाफ में 7 में से 6 मैच जीतने वाली टीम लगातार 6 मुकाबले हार चुकी है। पंजाब को लखनऊ के खिलाफ जीत के बाद रविवार के अन्य मैचों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। दूसरी तरफ, लखनऊ पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI लखनऊ सुपर जायंट्स: जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव। पंजाब- प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसन, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
Click here to Read more
.png)

.jpeg)