Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    IPL- दिल्ली का पहला विकेट गिरा:सौरभ दुबे ने अभिषेक को आउट किया; कोलकाता के खिलाफ स्कोर-70/1

    3 weeks ago

    1

    0

    IPL 2026 का आखिरी लीग मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर कोलकाता ने गेंदबाजी चुनी। अजिंक्य रहाणे ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया। दिल्ली में कुलदीप यादव और आकिब नबी की वापसी हुई। 8 ओवर बाद दिल्ली ने एक विकेट पर 70 रन बनाए हैं। साहिल परख और केएल राहुल क्रीज पर हैं। मैच का स्कोरकार्ड… कोलकाता प्लेऑफ से बाहर राजस्थान ने आज के पहले मैच में मुंबई को 30 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई। इसके साथ ही कोलकाता और पंजाब प्लेऑफ से बाहर हो गईं। दिल्ली के खिलाफ जीतकर भी कोलकाता 15 पॉइंट्स तक ही पहुंच पाएगी। राजस्थान 16 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई। उससे पहले बेंगलुरु, गुजरात और हैदराबाद क्वालिफाई कर चुकी हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 कोलकाता : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे। इम्पैक्ट ऑप्शंस- फिन एलन, सार्थक रंजन, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, राहुल त्रिपाठी। दिल्ली: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, साहिल परख, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, आकिब नबी, मिचेल स्टार्क और लुंगी एनगिडी। इम्पैक्ट ऑप्शंस- त्रिपुराणा विजय, समीर रिजवी, विपराज निगम, नीतीश राणा, कुलदीप यादव।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Rajasthan Royals secure IPL playoffs berth, registering a statement win over Mumbai Indians
    Next Article
    IPL 2026: RR confirm eliminator clash against SRH with 30-run win over MI

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment