Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    इस राज्य ने फ्यूल पर घटा दिया VAT, 18% से सीधे 7% किया, महंगाई के बीच जनता को मिली राहत

    4 weeks ago

    1

    0

    Maharashtra Vat Cut: मिडिल ईस्ट युद्ध और बढ़ती महंगाई के बीच महाराष्ट्र सरकार ने हवाई यात्रियों को बड़ी राहत दी है. महाराष्ट्र सरकार ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर वैट में काफी कटौती की है. पहले जो वैट 18 फीसदी था वो अब घटाकर 7 फीसदी कर दिया गया है. राज्य सरकार की ये कटौती शुक्रवार 15 मई यानी आज से ही प्रभावी हो गई है और अगले 14 नवंबर तक प्रभावी रहेगा. ये फैसला एयरलाइंस और यात्री, दोनों के ही हित में है. यहां से आप इसके बारे में विस्तार में जान सकते हैं. किसने दी जानकारी? केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस घोषणा कि जानकारी दी है. उन्होंने अपने पोस्ट में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को आभार भी प्रकट किया है. Due to the West Asia crisis, the Indian aviation industry is facing certain issues like air space closures, uncertain operations, spike in ATF prices. During these times, under the leadership of Hon'ble PM Shri @narendramodi ji, the government of India has given multiple respites… pic.twitter.com/Ayd671wWbq — Ram Mohan Naidu Kinjarapu (@RamMNK) May 15, 2026 ऐतिहासिक गिरावट! मंदी और वैश्विक तनाव के आगे बेबस हुआ रुपया, पहली बार 96 के पार निकला डॉलर क्या है उद्देश्य?पश्चिम एशिया में चल रहे संकट की वजह से ऑपरेशनल लागत और हवाई किराए के दबाव को कम करना ही इस कटौती का मुख्य उद्देश्य है. सरकार का ये मानना है कि इससे एयरलाइंस की लागत पर लग रहा दबाव कम होगा और उड़ान संचालन में भी मदद मिलेगी. साथ ही साथ हवाई यात्रा करने वालों के लिए भी किराए में तेज बढ़ोतरी को कंट्रोल किया जा सकेगा. महाराष्ट्र में कितने हैं हवाई यात्री? बता दें कि महाराष्ट्र में 16 चालू हवाई अड्डे हैं और यहां देशभर में सबसे अधिक हवाई यातायात है. इस राज्य में एक साल में लगभग 7.5 करोड़ यात्री हवाई यात्रा करते हैं और रोजाना का आकड़ा देंखें तो रोज तकरीबन 2 लाख यात्री सफर पर निकलते हैं. VAT में कटौती से सभी हवाई अड्डों पर यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा. 2014 से अब तक पेट्रोल-डीजल में दाम में कितना हुआ इजाफा? कब-कब कितनी बढ़ी कीमतें?
    Click here to Read more
    Prev Article
    Sugar Export: चीनी पर सरकार टेंशन में क्यों? स्टॉक भरपूर फिर क्यों अपनाया प्रोटेक्शन मोड? जानें निर्यात बैन की वजह
    Next Article
    PM मोदी के UAE दौरे से LPG की टेंशन खत्म! आएगा भारी निवेश, इन सेक्टर्स की चमकेगी किस्मत

    Related Business Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment