Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    इटली में कुछ ऐसे हुआ पीएम मोदी का स्वागत, कलाकार बोले- 'अपने प्रधानमंत्री के प्रति प्रेम...'

    2 weeks ago

    1

    0

    पांच देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली पहुंचे हैं. यहां भारतीय नागरिकों के साथ-साथ इटली के लोग भी उनका स्वागत करने पहुंचे. इस अवसर पर इटालियन कलाकारों ने संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया. इटालियन कलाकार फ्रांसेस्को घेरार्दी ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने प्रस्तुति देने के बाद अपना अनुभव शेयर किया. उन्होंने आईएएनएस से कहा कि भारतीय पीएम की मौजूदगी बेहद सकारात्मक थी. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री पूरी प्रस्तुति के दौरान तालियां बजाते रहे और कलाकारों का उत्साह बढ़ाते रहे. फ्रांसेस्को ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री से हाथ मिलाने और तस्वीरें खिंचवाने का भी अवसर मिला. कलाकार वैलेरियो ब्रूनी ने कहा, "मुझे लगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सचमुच बहुत उत्साहित थे. उन्होंने हमारी प्रस्तुति को ध्यान से देखा और बाद में तालियां बजाईं. मुझे लगता है कि उन्होंने हमारी प्रस्तुति की सराहना की." निकोलो मेलोची ने इसे अपने लिए यादगार अवसर बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के सामने पूरी टीम के साथ प्रस्तुति देना शानदार अनुभव रहा. उन्होंने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री से कुछ शब्दों में बातचीत करने का भी मौका मिला. वहीं एक अन्य कलाकार सिमोन मैटिएलो ने कहा कि पूरा कार्यक्रम बहुत आनंदमय था. प्रधानमंत्री मोदी कलाकारों की प्रस्तुति से जुड़ाव महसूस कर रहे थे. पीएम मोदी के कार्यक्रम में दिखा उत्साह लियो वर्तुन्नी ने कार्यक्रम के माहौल को ऊर्जा और उत्साह से भरपूर बताते हुए कहा कि वहां मौजूद भारतीय समुदाय का अपने प्रधानमंत्री के प्रति प्रेम साफ दिखाई दे रहा था. उन्होंने कहा, "वहां जबरदस्त ऊर्जा थी और हम भारतीय लोगों का अपने प्रधानमंत्री के प्रति प्रेम महसूस कर सकते थे. वहां उत्सव और ऊर्जा का एक दिलचस्प मेल था." मार्टिना अर्गाडा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कलाकारों की प्रस्तुति को बेहतरीन बताया. उन्होंने इस अवसर के लिए रोम स्थित भारतीय दूतावास का आभार व्यक्त किया. मार्टिना अर्गाडा ने कहा, "उन्होंने (पीएम मोदी) हमसे कहा कि प्रस्तुति बेहतरीन थी. हम रोम में भारतीय दूतावास के बहुत आभारी हैं कि उन्होंने हमें भारतीय प्रधानमंत्री के सामने प्रस्तुति देने का अवसर दिया." ये भी पढें- 'स्वागत है मेरे दोस्त', पीएम मोदी के ईटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ये सेल्फी पीएम मोदी के स्वागत में कथक प्रस्तुति कथक कलाकार रोसेला फेनेली ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में कथक प्रस्तुति देना उनके लिए बेहद भावुक और खास अनुभव रहा. उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में उन्हें भारत में प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का अवसर मिलेगा. फेनेली ने कहा, "यह मेरे और मेरे दोस्तों के लिए बहुत अच्छा अनुभव था. हम लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, इसलिए हमारी भावनाएं बहुत उमड़ रही थीं. मैं इस अवसर को एक बहुत अच्छा अनुभव मानती हूं और मुझे उम्मीद है कि हम भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल पाएंगे. ये भी पढें- PM Modi Italy Visit: नॉर्वे के बाद इटली पहुंचे पीएम मोदी, खुद बताया पूरा शेड्यूल, जॉर्जिया मेलोनी से होगी मुलाकात
    Click here to Read more
    Prev Article
    'नामोनिशान मिटा देंगे...', ईरान का अमेरिका को सीधा चैलेंज, अराघची के बयान से भड़क उठेंगे ट्रंप
    Next Article
    PM Modi Trump Meeting: ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप से पहली बार मिलेंगे PM मोदी, कब और किस देश में होगी मुलाकात?

    Related दुनिया Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment