Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    PM Modi Trump Meeting: ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप से पहली बार मिलेंगे PM मोदी, कब और किस देश में होगी मुलाकात?

    2 weeks ago

    1

    0

    ईरान जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जल्द मुलाकात हो सकती है. यह मुलाकात अगले महीने फ्रांस में होने वाले G-7 समिट के दौरान हो सकती है, जब दोनों देशों के नेता इसमें शामिल होने पेरिस पहुंचेंगे. तेल संकट और मिडिल ईस्ट मं जंग के बीच ऐसा पहली बार होगा, जब पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ मीटिंग करेंगे. Axios की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नेताओं की मुलाकात जून महीने में संभव है. दरअसल डोनाल्ड ट्रंप G7 नेताओं की बैठक में शामिल होंगे, जबकि फ्रांस पहले ही कह चुका है कि पीएम मोदी भी इस सम्मेलन में हिस्सा लेने आएंगे. ऐसे में ये उम्मीद जताई जा रही है कि वैश्विक उथल पुथल के बीच ट्रंप और मोदी की मुलाकात फ्रांस में 15-17 जून के बीच हो सकती है. मोदी-ट्रंप के बीच आखिरी बैठक कब हुई थी? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी की आखिरी मुलाकात फरवरी, 2025 में वॉशिंगटन में हुई थी. ऐसे में 16 महीने बाद दोनों नेताओं के बीच ये बैठक होगी. पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे के बाद रूसी तेल खरीद को लेकर ट्रंप ने भारत पर जुर्माने के रूप में टैरिफ लगा दिया था और फिर रिश्तों में थोड़ी दूरी बन गई थी. हालांकि अब दोनों देशों के बीच ट्रेड डील हो चुकी है. ऐसे में ये मीटिंग होर्मुज नाकेबंदी की वजह से दुनिया मं तेल संकट, मंहगाई पर केंद्रित हो सकती है. ये भी पढ़ें- PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार Helle Lyng का बड़ा दावा- Meta ने सस्पेंड किए Insta, Facebook अकाउंट फ्रांस ने किया था पीएम मोदी के दौरे को कंफर्म फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने पिछले दिनों एक बयान जारी किया था, जिसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर और फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्री जीन-नोएल के बीच हुई बातचीत की मुख्य बातें बताई गई थी. यह बातचीत G7 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान हुई थी. इसमें बताया गया था कि दोनों मंत्रियों ने इस बात का स्वागत किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Evian शिखर सम्मेलन (15-17 जून) में अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है. दोनों मंत्रियों ने G7 के काम में भारत के योगदान पर जोर दिया. बता दें कि G-7 दुनिया की सबसे तेज ग्रोथ करने वाली अर्थव्यवस्था वाले देशों का ग्रुप है, जबकि भारत इसका सदस्य नहीं है, फिर भी फ्रांस ने एक भागीदार देश के तौर पर आमंत्रित किया है. ये भी पढ़ें- इटली में PM मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी के साथ किया डिनर, फिर एक ही कार में गए घूमने, PHOTOS
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटली में कुछ ऐसे हुआ पीएम मोदी का स्वागत, कलाकार बोले- 'अपने प्रधानमंत्री के प्रति प्रेम...'
    Next Article
    बांग्लादेश में भारतीय डिप्लोमैट की कैसे हुई मौत? दूतावास के अंदर शव मिलने से हड़कंप

    Related दुनिया Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment