Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Jabalpur Paneer Incident: डिनर में पनीर खाकर ICU पहुंचे बच्चे! गर्मियों में पनीर खरीदने से पहले ऐसे चेक करें क्वालिटी

    3 weeks ago

    1

    0

    Jabalpur Paneer Food Poisoning: जबलपुर के डुमना स्थित ट्रिपल आईटीएम परिसर में चल रहे एनसीसी कैंप में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब डिनर करने के कुछ ही देर बाद 50 से ज्यादा बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई. बच्चों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत होने लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें से 7 बच्चों को आईसीयू में रखना पड़ा. हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी बच्चों को फिलहाल खतरे से बाहर बताया जा रहा है. पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गया है. पनीर को लेकर संदेह शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बच्चों ने डिनर में पनीर खाया था, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी. अब आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी, फूड पॉइजनिंग या नकली पनीर इसकी वजह हो सकता है. इसी घटना ने एक बार फिर बाजार में बिक रहे मिलावटी पनीर को लेकर चिंता बढ़ा दी है. भारत में पनीर बच्चों से लेकर बड़ों तक लगभग हर घर की पसंदीदा चीज है. यह प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि आजकल बाजार में बड़ी मात्रा में नकली या एनालॉग पनीर बिक रहा है, जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. इसे भी पढ़ें: खांसी, जुकाम, खराश और थकान? मौसम का बदलाव नहीं, शरीर में है ये कमी, पढ़ें डॉक्टर की चेतावनी गर्मी में कुछ चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं? itclabs की रिपोर्ट के अनुसार, गर्मियों में दूध और पनीर जैसी चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं. वहीं कई जगहों पर असली पनीर की जगह नकली या एनालॉग पनीर बेचा जाता है, जो सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है. नकली पनीर में कई बार स्टार्च, वनस्पति घी, सिंथेटिक दूध, डिटर्जेंट और दूसरे केमिकल तक मिलाए जाते हैं. घर पर ऐसे करें नकली पनीर की पहचान अगर पनीर को गर्म पानी में डालने पर वह रबड़ जैसा हो जाए या टूटने लगे, तो यह नकली हो सकता है. असली पनीर हल्का मुलायम और दानेदार महसूस होता है, जबकि नकली पनीर चिकना और प्लास्टिक जैसा लगता है. आयोडीन टेस्ट भी काफी असरदार माना जाता है. पनीर पर आयोडीन डालने पर अगर उसका रंग नीला या बैंगनी हो जाए, तो समझिए उसमें स्टार्च मिलाया गया है. वहीं असली पनीर में हल्की दूध जैसी खुशबू आती है, जबकि नकली पनीर से ऑयली या केमिकल जैसी स्मेल आ सकती है. हो सकती है दिक्कत? नकली पनीर बच्चों में पेट इंफेक्शन, पाचन खराब होना, मोटापा, लिवर और किडनी से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है. लंबे समय तक इसका सेवन बच्चों की सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है. एक्सपर्ट का कहना है कि गर्मियों में बाहर से पनीर खरीदते समय ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए. इसे भी पढ़ें- दिन में आसमान से बरस रही आग, रातों की भी उड़ी नींद, डॉक्टर से जानें यह कितना खतरनाक? Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
    Click here to Read more
    Prev Article
    Vanessa Trump: डोनाल्ड ट्रंप की इस रिश्तेदार को हुआ इतना खतरनाक कैंसर, जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके
    Next Article
    प्राइम वीडियो की सस्पेंस थ्रिलर सीरीज, अंदर तक हिलाकर रख देंगे 12 एपिसोड, मर्डर-मिस्ट्री और एक्शन का है फुल पैकेज

    Related Health Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment