Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    जज ने पूछा-छूटोगे तो क्या करोगे, बोला- हत्या करूंगा:गाजीपुर कोर्ट ने हत्यारे को फांसी की सजा सुनाई, कहा- मरते दम तक लटकाना

    1 day ago

    1

    0

    गाजीपुर में 4 साल के भांजे की गला काटकर हत्या करने वाले मामा अमजद खान को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। पीड़ित पक्ष के वकील अखिलेश सिंह ने बताया, गुरुवार को फैसला सुनाने से पहले जज शक्ति सिंह ने हत्यारे मामा से पूछा- अगर तुमको छोड़ दिया गया तो क्या करोगे? दोषी अमजद खान बोला- अगर कोई मुझसे उलझेगा तो मैं उसकी भी हत्या कर दूंगा। अमजद का जवाब सुनकर जज शक्ति सिंह हैरान रह गए। उन्होंने फिर पूछा- तुम्हें तुम्हारे किए पर कोई पछतावा है? दोषी मामा बोला- बिल्कुल नहीं….। जज शक्ति सिंह ने कहा- इसको तब तक फांसी पर लटकाओ, जब तक इसकी मौत न हो जाए। फैसला सुनाने के बाद जज ने अपने पेन की निब तोड़ दी। 2 तस्वीरें देखिए… मां ने अपने बच्चे की हत्या होते देखी, दर्द को बयां नहीं किया जा सकता जज शक्ति सिंह ने फैसला सुनाते ही टिप्पणी की। कहा, बच्चे की उम्र महज 4 साल थी। इस उम्र में बच्चा दुनिया की भलाई-बुराई के विषय में कुछ नहीं जानता था। बच्चे की हत्या करते समय क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गई थीं। मां ने अपने भाई के हाथों ही अपने बच्चे की हत्या होते देखी है। इस दर्द को शब्दों में बयां नहीं जा सकता। अदालत के फैसले के बाद पुलिस ने अमजद को पुलिस ने जेल भेज दिया है। उस वक्त भी उसके चेहरे पर कोई पछतावा नहीं था। वह किसी शातिर अपराधी की तरह लोगों को घूर-घूरकर देखता रहा। भांजे का सिर गर्दन से लटक गया था पीड़ित पक्ष के वकील अखिलेश सिंह ने बताया, दोषी मामा को फांसी की सजा सुनाई गई है। उसने अपने 4 साल के भांजे की गला काटकर हत्या कर दी थी। सिर महज 4 इंच ही गर्दन से जुड़ा हुआ था। मामूली विवाद में दोषी अमजद ने घटना को अंजाम दिया था। बहन से हुआ था मामूली विवाद घटना 21 अक्टूबर 2021 की है। 4 साल का दानियाल उर्फ अदनान खान अपनी मां शबाना नाज के साथ गहमर कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव में अपने ननिहाल आया था। इसी दौरान आरोपी अमजद खान का अपनी बड़ी बहन से किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया। जिसके बाद गुस्से में अमजद ने मासूम भांजे दानियाल की गर्दन को चाकू से काट दिया था। बच्चे की मां मौके पर ही मौजूद थी। बहनों और भाई ने अमजद के खिलाफ गवाही दी दानियाल के चाचा अरबाज खान ने गहमर थाने में धारा 302 के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। एडीजीसी क्रिमिनल अखिलेश सिंह ने बताया कि मुकदमे के दौरान कुल 9 गवाहों की गवाही हुई। जिनमें आरोपी की तीन सगी बहनें और एक भाई भी शामिल थे। सभी साक्ष्यों और गवाहियों के आधार पर अदालत ने अमजद खान को दोषी करार दिया है। पिता भावुक होकर बोले- दानियाल की आज भी याद आती है दैनिक भास्कर ने अदालत के फैसले को लेकर दानियाल के पिता से बात की। उनका भी नाम अमजद है। वे दिलदारनगर थाना क्षेत्र के मिर्चा गांव में रहते हैं। अमजद घर के बाहर चारपाई पर बैठे थे। हमने पूछा कि आपके बेटे की हत्या करने वाले मामा को फांसी की सजा दी गई है। लेकिन उन्होंने आरोपी के बारे में कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया। अमजद खान बेटे को याद कर भावुक हो उठे। उन्होंने कहा, दो बेटियों के बीच दानियाल मेरा इकलौता बेटा था, जिसकी याद आज भी मुझे हर पल सताती है। बेटे की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। अदनान की मौत के बाद मेरे घर एक और बेटे का जन्म हुआ। वर्तमान में वह दो साल का है। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें- राजभर और निषाद बोले, हारी हुई सीटें जिता देंगे, पीएम मोदी झालमुड़ी खिलाकर बोले- साथ रहे तो सबका साथ-सबका विकास होगा यूपी विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही एनडीए के सहयोगी दलों ने सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 साल प्रधानमंत्री रहने के अवसर पर बुधवार को दिल्ली में एनडीए की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    DRDO CEPTAM 11 Tier 2 admit card likely to be released today: Check steps to download hall tickets here
    Next Article
    एक लुक में दिखीं परी, दूसरे में बिखेरा पंजाबी स्वैग, मृणाल के ये अंदाज जीत लेंगे दिल

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment