जयशंकर बोले- अमेरिकी विदेश मंत्री को फोन कर विरोध जताया:3 भारतीयों के मारे जाने को लेकर कहा- कॉमर्शियल जहाजों को निशाना बनाना ठीक नहीं
5 hours ago
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर बात कर खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई के खिलाफ कड़ा विरोध जताया। इस कार्रवाई में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी। जयशंकर ने एक्स पर लिखा कि उन्होंने रुबियो से कहा है कि कॉमर्शियल जहाजों को निशाना बनाने वाली ऐसी घातक कार्रवाई किसी भी तरह से उचित नहीं है। इस सप्ताह ओमान तट के पास भारतीय क्रू मेंबर वाले तीन जहाज हमले का शिकार हुए थे। इनमें से एक हमले में 10 जून को तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी। इस मामले पर भारत ने अमेरिकी दूतावास के प्रभारी अधिकारी को तलब कर औपचारिक विरोध भी दर्ज कराया है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. ईरान बोला- समझौते की शर्तों को लेकर अटकलें न लगाएं: विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि दोनों देश डील के पहले से कहीं ज्यादा करीब पहुंच चुके हैं। उन्होंने मीडिया से समझौते की शर्तों को लेकर कयास लगाने से बचने की अपील की। 2. ईरान ने जिनेवा में डील साइन होने की खबरों को खारिज किया: तेहरान ने कहा कि 14 जून को जिनेवा में समझौते पर हस्ताक्षर होने की खबरें गलत हैं, अभी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। 3. भारत ने दूसरी बार अमेरिकी राजनयिक को तलब किया: भारत ने दूसरी बार अमेरिकी राजनयिक को तलब कर भारतीय नाविकों वाले जहाजों पर हमलों पर कड़ा ऐतराज जताया। 4. ट्रम्प का आरोप- ईरान ने भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमला किया: अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट से निकल रहे भारतीय जहाजों को निशाना बनाने की कोशिश की गई, जिसे नाकाम कर दिया गया। 5. ईरान का दावा- होर्मुज स्ट्रेट पर हमारा पूरा कंट्रोल: ईरानी सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उनकी अनुमति के बिना कोई जहाज स्ट्रेट में प्रवेश नहीं कर सकता। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Click here to Read more
