Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    कोलकाता की सरकारी बिल्डिंग में आग, 4 हजार EVM जलीं:मंत्री बोले- 10 सीटों पर इस्तेमाल हुईं, साजिश की आशंका; TMC, AAP बोली- भाजपा जवाब दे

    3 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक सरकारी बिल्डिंग में आग लगने से करीब 4 हजार EVM जल गईं। ये मशीनें विधानसभा चुनाव में 10 सीटों पर इस्तेमाल की गई थीं। घटना के बाद TMC, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री कौशिक चौधरी ने कहा कि आग सामान्य नहीं लगती। FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बिल्डिंग में दक्षिण 24 परगना जिला परिषद समेत कई सरकारी दफ्तर हैं। आग पर पूरी तरह काबू पाने में करीब 24 घंटे लगे। TMC बोली- आग में EVM रहस्यमय तरीके से नष्ट हुईं TMC ने X पर आग का वीडिया शेयर कर लिखा, “4 हजार कंट्रोल यूनिट, 4 हजार बैलेट यूनिट और 4 हजार VVPAT मशीनें नष्ट हो गईं। ये मशीनें कस्बा, जादवपुर, बेहाला ईस्ट, बेहाला वेस्ट, मेटियाबुरुज, सतगछिया और डायमंड हार्बर सब-डिवीजन की कई विधानसभा सीटों से जुड़ी थीं।” कांग्रेस ने कहा- सरकार और चुनाव आयोग को यह साफ करना चाहिए कि आग कैसे लगी और नौवीं-दसवीं मंजिल तक कैसे पहुंची? AAP ने कहा- आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक सरकारी भवन में इतनी भीषण आग लग गई? आग कैसे लगी, और हजोरों EVM इस आग की चपेट में कैसे आ गईं, भाजपा जवाब दे? मंत्री बोले- साजिश की आशंका से इनकार नहीं कर सकते पश्चिम बंगाल के दमकल एवं आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री कौशिक चौधरी ने बताया कि आग सबसे पहले दूसरी और तीसरी मंजिल पर दिखी थी। इसके बाद यह सातवीं, आठवीं, नौवीं और दसवीं मंजिल तक पहुंच गई। उन्होंने सवाल उठाया कि चौथी, पांचवीं और छठी मंजिल को ज्यादा नुकसान पहुंचे बिना आग ऊपर कैसे पहुंची। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी, लेकिन साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। FIR दर्ज, फॉरेंसिक जांच शुरू दक्षिण 24 परगना प्रशासन की शिकायत पर अलीपुर थाने में FIR दर्ज की गई है। पुलिस आग की वजह तलाश रही है। अभी यह साफ नहीं है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी और कारण से। फॉरेंसिक टीम मौके से नमूने जुटाएगी। जांच में यह भी देखा जाएगा कि आग हादसा थी या किसी ने जानबूझकर लगाई थी। ------------ ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली के तुगलकाबाद में बिल्डिंग में आग, 3 मौतें:6 झुलसे, पार्किंग में टू-व्हीलर में आग लगी, 5वीं मंजिल तक फैली; छत के रास्ते रेस्क्यू दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एक बिल्डिंग में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक युवक और दो महिलाएं हैं। 6 लोगों को बचाया गया है, सभी अस्पताल में भर्ती हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'Bharathiraja struggled to come out his son''s loss': Radha Ravi
    Next Article
    कल का मौसम, 13 जून: शनिवार को होगी झमाझम बारिश, तेज हवाएं भी चलेंगी; IMD ने जारी किया अलर्ट

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment