कम मसालों में बनाएं ढाबा स्टाइल देसी चिकन, स्वाद ऐसा कि हर कोई करेगा तारीफ
2 weeks ago
नॉनवेज खाने के शौकीनों के लिए कम मसालों में बनने वाला देसी चिकन बेहतरीन विकल्प है. कम समय में तैयार होने वाला यह चिकन स्वाद में बिल्कुल ढाबा स्टाइल लगता है. चिकन बनाने के लिए सबसे पहले उसे अच्छी तरह साफ कर लें. फिर उसमें हल्दी, नमक और दही मिलाकर 30 से 45 मिनट तक मैरिनेट होने के लिए छोड़ दें. इसके बाद कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें. उसमें जीरा, तेज पत्ता और सूखी लाल मिर्च डालें. फिर कटे हुए प्याज को सुनहरा होने तक भूनें. अदरक, लहसुन, प्याज, साबुत धनिया और जीरा का पेस्ट बनाकर इसमें डालें और कुछ देर पकाएं. अब नमक, हल्दी और लाल मिर्च डालकर मसाले को अच्छे से भूनें. जब मसाला तेल छोड़ने लगे तब मैरिनेट किया हुआ चिकन डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसे धीमी आंच पर 25 से 30 मिनट तक पकाएं. अब तैयार चिकन को हरा धनिया डालकर सर्व करें.
Click here to Read more
.png)