केन विलियम्सन का इटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास:न्यूजीलैंड को WTC खिताब जिताया, देश के लिए सबसे ज्यादा 48 शतक लगाए
3 hours ago
न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। विलियमसन ने करीब 16 साल लंबे अपने करियर में न्यूजीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 378 मैच खेले। उनके संन्यास का फैसला न्यूजीलैंड के मौजूदा इंग्लैंड दौरे के बीच में आया है, जहां लॉर्ड्स में खेला गया टेस्ट मैच उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला साबित हुआ। इंग्लैंड दौरे के बीच में लिया संन्यास का फैसला न्यूजीलैंड की टीम इस समय इंग्लैंड के टेस्ट दौरे पर है। तीन मैचों की इस सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा था, जिससे टीम सीरीज में 1-0 से पीछे है। विलियमसन ने इस सीरीज के बीच में ही क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। अब वह इंग्लैंड के खिलाफ चल रही इस टेस्ट सीरीज के बाकी बचे मैचों में हिस्सा नहीं लेंगे। पिछले कुछ दिनों में लिया फैसला- विलियमसन अपने संन्यास को लेकर केन विलियमसन ने कहा, मैं इसके बारे में पिछले कुछ समय से सोच रहा था, लेकिन पिछले कुछ दिनों में यह पूरी तरह साफ हो गया कि संन्यास लेने का यह बिल्कुल सही समय है। मैंने हमेशा इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए एक मजबूत जज्बा और भूख महसूस की है। मुझे इस बात का गर्व है कि मैंने न्यूजीलैंड के लिए खेले हर मैच में अपना सब कुछ दिया। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 19,346 रन बनाए साल 2010 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले विलियमसन न्यूजीलैंड के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज के रूप में संन्यास लिया। उन्होंने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 19,346 रन बनाए, जिसमें 48 शतक और 103 अर्धशतक शामिल हैं। वह 9,515 रनों और 33 शतकों के साथ न्यूजीलैंड के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज हैं। 8 साल की न्यूजीलैंड की टीम की कप्तानी विलियमसन ने 2016 से 2024 के बीच कीवी टीम की कप्तानी की। उनकी कप्तान में न्यूजीलैंड ने साल 2021 में भारत को हराकर पहली ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब जीता था। इसके अलावा उनकी कप्तानी में टीम 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची थी। इस दौरान वह 2019 वनडे वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे। इसके साथ-साथ उन्होंने 2019 में ICC टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता।
Click here to Read more
.jpeg)

.png)