Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    केंद्रीय विद्यालयों में लागू होगा नया नियम, संस्कृत के लिए बनेगा अलग सेक्शन

    9 hours ago

    1

    0

    देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए भाषा शिक्षा से जुड़ा एक बड़ा बदलाव किया गया है. केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने तय किया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा 6 और कक्षा 9 में संस्कृत विषय चुनने वाले छात्रों के लिए हर स्कूल में कम से कम एक अलग सेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा. आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स... छात्रों को मिलेगा भाषा चुनने का विकल्प नई व्यवस्था के तहत छात्रों के पास तीसरी भाषा चुनने का विकल्प रहेगा. छात्र संस्कृत या किसी निर्धारित क्षेत्रीय भाषा का चयन कर सकेंगे. हालांकि यह भाषा उनकी पहली भाषा हिंदी और दूसरी भाषा अंग्रेजी से अलग होनी चाहिए. ट्रांसफर वाले परिवारों को होगा फायदा केंद्रीय विद्यालयों में बड़ी संख्या में ऐसे छात्र पढ़ते हैं जिनके माता-पिता का बार-बार अलग-अलग शहरों में ट्रांसफर होता रहता है. ऐसे छात्रों को हर जगह एक जैसी भाषा व्यवस्था मिलने से पढ़ाई जारी रखने में आसानी होगी. अभिभावकों और छात्रों से ली जाएगी पसंद स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे छात्रों और अभिभावकों से तीसरी भाषा के लिए उनकी पसंद की जानकारी लें. इसी आधार पर स्कूलों में सेक्शन तैयार किए जाएंगे और आगे की व्यवस्था तय होगी. यह भी पढ़ें- CUET PG 2026: नॉर्मलाइजेशन हुआ या नहीं? CUET PG 2026 पर NTA ने दिया बड़ा जवाब स्कूलों को डेटा समय पर जमा करना होगा नई भाषा व्यवस्था लागू करने के लिए सभी केंद्रीय विद्यालयों को तय समय के भीतर संबंधित जानकारी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी. इसके आधार पर स्टाफ और शिक्षकों की जरूरत का भी दोबारा आकलन किया जाएगा. कुछ स्कूलों में क्षेत्रीय भाषा पढ़ाने वाले शिक्षकों और संसाधनों की कमी की स्थिति सामने आ सकती है. इसे ध्यान में रखते हुए जरूरत पड़ने पर संविदा शिक्षकों की मदद लेने और चरणबद्ध तरीके से व्यवस्था लागू करने की योजना बनाई गई है. छात्रों की संख्या के हिसाब से बनेंगे सेक्शन स्कूलों को छात्रों की संख्या के अनुसार सेक्शन बनाने की छूट दी गई है. कहीं संयुक्त सेक्शन बनाए जा सकते हैं और कहीं अलग-अलग सेक्शन बनाए जाएंगे.लेकिन हर स्थिति में कक्षा 6 और 9 में संस्कृत के लिए कम से कम एक सेक्शन रखना जरूरी होगा. यह भी पढ़ें - MBA की पढ़ाई के लिए सरकार दे रही आर्थिक मदद, जानिए किन स्कॉलरशिप का उठा सकते हैं फायदा
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती 
    Next Article
    ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका, सेंट्रल बैंक में 4500 पदों पर वैकेंसी

    Related Education Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment