Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    क्या फुटबॉल वर्ल्डकप के क्वार्टर फाइनल में भिड़ेंगे मेसी-रोनाल्डो?:अर्जेंटीना और पुर्तगाल अलग-अलग ग्रुप में हैं, जानिए क्या है समीकरण?

    2 hours ago

    1

    0

    फुटबॉल इतिहास की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता अपने अंतिम और सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। साल 2026 का फीफा वर्ल्ड कप एक ऐसे अभूतपूर्व रिकॉर्ड का गवाह बनने जा रहा है, जहां सर्वकालिक महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने करियर के छठे वर्ल्ड कप में खेलने उतरेंगे। दुनिया भर के फुटबॉल फैंस के मन में केवल एक ही सवाल है- क्या इस महाकुंभ में ये दोनों दिग्गज अपनी नेशनल जर्सी में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे? अर्जेंटीना के मेसी (38 वर्ष) और पुर्तगाल के रोनाल्डो (41 वर्ष) की उम्र को देखते हुए, यह वर्ल्ड कप के मंच पर दोनों के बीच भिड़ंत का आखिरी मौका हो सकता है। ग्रुप स्टेज मुकाबले और शेड्यूल लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना को ग्रुप जे में रखा गया है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल को ग्रुप-के में जगह मिली है। अगर अर्जेंटीना अपने ग्रुप में टॉप पर रहता है, तो वे 4 जुलाई को राउंड ऑफ-32 में ग्रुप-एच (जिसमें स्पेन, उरुग्वे, केप वर्डे, सऊदी अरब शामिल हैं) की रनरअप टीम से भिड़ेंगे। अर्जेंटीना की तरह पुर्तगाल से भी अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहने की उम्मीद है। इस स्थिति में 4 जुलाई को राउंड ऑफ-32 में उनका सामना ग्रुप D, E, I, J या L ग्रुप में से किसी तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। 3 समीकरण टूर्नामेंट के फॉर्मेट और ब्रैकेट को देखते हुए मेसी और रोनाल्डो के बीच इस टूर्नामेंट में आमने-सामने की भिड़ंत होने के मुख्य रूप से 3 समीकरण बन रहे हैं... 1. राउंड ऑफ-16 में कड़ा मुकाबला अगर किसी बड़े उलटफेर के चलते दोनों टीमें अपने-अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहती हैं, तो कहानी रोमांचक हो सकती है। ऐसी स्थिति में राउंड ऑफ-32 का मैच जीतने के बाद ये दोनों दिग्गज सीधे राउंड ऑफ-16 में एक-दूसरे के सामने आ सकते हैं। हालांकि, दूसरे स्थान पर रहने पर 'राउंड ऑफ 32' की राह बेहद कठिन हो जाएगी, क्योंकि तब अर्जेंटीना का सामना स्पेन से और पुर्तगाल का सामना क्रोएशिया जैसी मजबूत टीमों से होने की संभावना बढ़ जाएगी। 2. क्वार्टर फाइनल में ब्लॉकबस्टर मुकाबला इसका सबसे सीधा और सरल जवाब यह है कि दोनों टीमें अपने-अपने ग्रुप में टॉप करें। इसके बाद, यदि अर्जेंटीना और पुर्तगाल दोनों ही राउंड ऑफ-32 और राउंड ऑफ-16 के अपने-अपने मुकाबले जीत जाते हैं, तो फुटबॉल फैंस को क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना बनाम पुर्तगाल का ब्लॉकबस्टर मैच देखने को मिलेगा। वर्तमान ब्रैकेट को देखते हुए यह सबसे व्यावहारिक स्थिति लगती है। इस रास्ते में अर्जेंटीना के लिए राउंड ऑफ-32 में उरुग्वे सबसे कठिन प्रतिद्वंद्वी हो सकता है, जबकि पुर्तगाल को क्वार्टर फाइनल से पहले किसी बहुत बड़ी टीम से भिड़ना नहीं पड़ेगा। 3. फाइनल का भी जादुई समीकरण वर्ल्ड कप के विशाल प्रारूप को देखते हुए एक और जादुई समीकरण भी संभव है। यदि दोनों में से कोई एक टीम अपने ग्रुप में पहले स्थान पर रहे और दूसरी टीम अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहे, तो दोनों का रास्ता अलग-अलग हो जाएगा। इस स्थिति में दोनों टीमें केवल और केवल फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में ही एक-दूसरे से टकरा सकती हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह खेल इतिहास का सबसे बड़ा "लास्ट डांस'' साबित होगा। इस बार दांव पर होंगे कई रिकॉर्ड क्लब फुटबॉल में मेसी का दबदबा, इंटरनेशनल में बराबर ----------------------------------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    Government bars industrial, commercial users from buying bulk petrol, diesel through retail fuel pumps
    Next Article
    Crude Oil Price: 90 डॉलर के नीचे फिसला कच्चा तेल, भारत को मिल सकती है बड़ी राहत!

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment