लहसुन-टमाटर डालकर बनाएं बैंगन का सुपरटेस्टी भरता, 15 मिनट में हो जाएगा तैयार
4 hours from now
अगर घर में बैंगन की सब्जी पसंद नहीं की जाती, तो यह आसान देसी बैंगन भर्ता रेसिपी जरूर ट्राई करें. कम सामग्री में बनने वाली यह डिश स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर है. सामग्री की बात करें तो बैंगन, टमाटर, लहसुन, प्याज, हरी मिर्च, नमक, हल्दी और तेल का जरूरत पड़ती है. इसे बनान के लिए सबसे पहले बैंगन को छोटे टुकड़ों में काट लें. कढ़ाई में तेल गर्म कर लहसुन, प्याज और हरी मिर्च भूनें. इसके बाद बैंगन और टमाटर डालकर अच्छी तरह पकाएं. नमक और हल्दी मिलाकर थोड़ा पानी डालें और 10-15 मिनट तक ढककर पकने दें. जब बैंगन और टमाटर गल जाएं तो इसे हल्का मैश कर भर्ते जैसा बना लें. ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं.
Click here to Read more
- Releted topics:
- India ,
- Top Stories ,
- भारत ,
- World ,
- વિશ્વ ,
- दुनिया ,
- Business ,
- વેપાર
.png)