लौकी का नाम सुनकर मुंह बनाते हैं बच्चे? एक बार बनाएं ये सुपर टेस्टी डिश, बार-बार मांगेंगे
4 hours from now
Lauki Kofta Recipe:लौकी की सब्जी का नाम सुनते ही बच्चे मुंह बनाते रहते हैं और खाना खाने से मना कर देते हैं. ऐसे में आज हम आपको लौकी से बनने वाली एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक चाव से खाएंगे. छत्तीसगढ़ के कई घरों में गर्मियों के दौरान लौकी का कोफ्ता काफी पसंद किया जाता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को कद्दूकस करके उसका अतिरिक्त पानी निकाल लें. फिर इसमें बेसन, हल्दी, धनिया पाउडर और थोड़ा अमचूर डालकर अच्छे से मिक्स करें. अब छोटे-छोटे कोफ्ते बनाकर तेल में सुनहरा होने तक तल लें. इसके बाद प्याज, हरी मिर्च और मसालों से ग्रेवी तैयार करें. जब ग्रेवी पक जाए तो उसमें ये कोफ्ते डाल दें और 5 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. बस तैयार हैं गर्मागर्म लौकी के कोफ्ते. इसे रोटी, पराठे या चावल के साथ खा सकते हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि लौकी शरीर को ठंडक पहुंचाने में भी मदद करती है. वीडियो में आप पूरी रेसिपी देख सकते हैं.
Click here to Read more
.png)