Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    लुधियाना में पंजाबी सिंगर को मारी थी 2 गोलियां:एक छाती के आर-पार, दूसरी माथे में फंसी; अंतिम संस्कार में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    3 weeks ago

    1

    0

    पंजाबी सिंगर इंदर कौर के लुधियाना में हुए मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। शव का पोस्टमॉर्टम होने के बाद ये सामने आया है कि सिंगर के दो गोलियां लगी है। एक गोली उसकी छाती के दाहिनी तरफ आर पार हुई है और दूसरी गोली माथे में फंसी मिली। सिंगर का लुधियाना में डॉक्टरों के बोर्ड के जरिए पोस्टमॉर्टम कराया गया है। इसमें फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. करन, डॉक्टर विशाल चोपड़ा और डॉक्टर मनदीप को शामिल किया गया था। वहीं पोस्टमॉर्टम के बाद इंदर कौर का लुधियाना में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनकी नानी बेहोश हो गई। परिवार के बाकी लोग भी जोर-जोर से रोते दिखाई दिए। आरोपी NRI के वकील बोले- ये कत्ल नहीं सुसाइड कत्ल के आरोपी NRI सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खी बराड़ के वकील का दावा है कि यह कत्ल नहीं सुसाइड है। सुक्खी के अकाउंट से इंदर को 60-70 लाख की ट्रांजेक्शन भी हुई है। सुक्खी परिवार की फोटो इंस्टाग्राम पर डालता था, ऐसे में इंदर को कैसे पता नहीं था कि वह शादीशुदा है। सुक्खी पंजाब आया था, इसका भी किसी के पास कोई सबूत नहीं है। वकील ने सुक्खी के पिता को केस में नामजद करने को भी गलत करार देते हुए पुलिस की जांच थ्योरी और इंदर के परिवार के आरोपों पर कई सवाल खड़े किए। वकील का दावा है कि इसी वजह से कोर्ट ने आरोपियों का 5 दिन के बजाय एक ही दिन का रिमांड दिया। इंदर की लाश 19 मई को लुधियाना की नीलो नहर से मिली थी। जिसके बाद कार भी कुछ किमी दूर बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले में सुक्खी, उसके पिता व 2 दोस्तों पर कत्ल केस दर्ज किया है। जिसमें सुक्खी के पिता प्रीतम सिंह व 2 दोस्त गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं। पुलिस का कहना था कि सुक्खी जबरन इंदर से शादी करना चाहता था लेकिन सुक्खी के पहले से शादीशुदा होने की वजह से उसने इनकार कर दिया था। सुक्खी बराड़ के वकील ने केस को लेकर कही अहम बातें:- इंदर कौर के वकील बोले- बचाव पक्ष वाले तो यही कहेंगे इंदर कौर के वकील हरकमल सिंह ने कहा कि बचाव पक्ष के कहने से कुछ नहीं होता। आरोपियों का पिछले 6 दिन से रिमांड चल रहा है। बचाव पक्ष का वकील है तो वह उनके बचाव की बात करेंगे ही। सुखविंदर जब कनाडा जाता था तो वह अपने दोनों पिस्टल किसे देकर जाता था। उसके घर में उसका पिता ही था, जिसे वह पिस्टल देकर जाता था। पिता ने ही उसे पिस्टल देकर भेजा। यह बात कोर्ट ने भी मानी है। पिता को पिस्टल रखने और इंदर कौर की हत्या के लिए मोहाली में प्लानिंग करते वक्त शामिल होने की वजह से केस में नामजद किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फूटेज खंगालने की कोशिश कर रही है। पिस्टल तो इससे बरामद हो ही गई है। सुखविंदर पर जो FIR दर्ज हुई है उसके मुताबिक उसके खिलाफ LOC जारी हो जाएगी। वह खुद-ब-खुद पुलिस के हत्थे चढ़ जाएगा तो क्लियर हो जाएगा कि वह भारत आया है या नहीं। बाकी पुलिस सीसीटीवी भी खंगाल रही है कि जहां सुखविंदर नजर आ जाए। पुलिस बोली- आरोपी ऐसे ही कहते हैं सुक्खी के वकील के दावों को लेकर जब लुधियाना के थाना जमालपुर के SHO दलवीर सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि आरोपी ऐसे ही कहते हैं। उन्होंने सुखविंदर के पिता को अवैध रूप से हिरासत में रखने के आरोप पर भी यही जवाब दिया। -------------- ये खबर भी पढ़ें… सूखे पेड़ पर मिली लेडी पंजाबी सिंगर की लाश, लुधियाना में वीरान जगह पर मिली कार पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की उसके NRI बॉयफ्रेंड सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खी बराड़ ने हत्या कर दी। शादी न करने पर उसने इंदर को लुधियाना में समराला के नजदीक नीलो नहर के किनारे कार में गोली मारी। इसके बाद लाश नीलो नहर और उसकी कार रामपुर गांव के पास नहर में फेंक दी। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    'All negativity will go away, if...': Ponting responds to social media backlash
    Next Article
    22 KM माइलेज वाली Honda ZR-V भारत में पेश, फीचर्स देख Fortuner भूल जाएंगे!

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment