Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    मैगी और ओपन सीक्रेट के पैकेट में मिले जिंदा कीड़े:FSSAI ने नेस्ले, KFC और फ्लिपकार्ट को नोटिस भेजा; प्रभावित बैच को तुरंत हटाना होगा

    5 hours ago

    1

    0

    मैगी के एक पैकेट में कीड़े मिलने की शिकायत के बाद फूड रेगुलेटर FSSAI ने नेस्ले को कारण बताओ नोटिस भेजा है। नेस्ले के अलावा खजूर के एक पैकेट में कीड़े मिलने की शिकायत के बाद फ्लिपकार्ट इंडिया और ओपन सीक्रेट से जवाब मांगा गया है। साफ-सफाई से जुड़े मुद्दों को लेकर फास्ट-फूड चेन KFC को भी नोटिस दिया गया है। FSSAI ने नेस्ले से 3 खास बिंदुओं पर मांगा जवाब नेस्ले के लिए क्यों संवेदनशील है यह मामला? कंपनी के लिए यह नोटिस इसलिए भी संवेदनशील है क्योंकि साल 2015 में भी नेस्ले एक बड़े रेगुलेटरी संकट का सामना कर चुकी है। उस वक्त FSSAI ने लेड की मात्रा ज्यादा होने और MSG लेबलिंग विवाद के कारण मैगी के बाजार से वापस मंगाने का आदेश दिया था। उस विवाद ने कंपनी की बिक्री और ब्रांड के भरोसे को भारी नुकसान पहुंचाया था, जिसे कंपनी ने सालों की मेहनत के बाद दोबारा हासिल किया है। ऐसे में सोशल मीडिया की शिकायत पर आया यह नया नोटिस कंपनी की साख के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल शिकायतों के बाद कार्रवाई नेस्ले, KFC, फ्लिपकार्ट इंडिया और ओपन सीक्रेट को एक साथ जारी हुए नोटिसों से फूड सेफ्टी रेगुलेशन का एक नया पैटर्न दिखाई दे रहा है। अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल होने वाली उपभोक्ताओं की शिकायतें सीधे आधिकारिक रेगुलेटरी नोटिस में बदल रही हैं। इससे किसी व्यक्तिगत शिकायत और कंपनी से मांगी जाने वाली आधिकारिक रिपोर्ट के बीच का समय बहुत कम हो गया है। भारत में काम कर रही खाद्य और क्विक सर्विस कंपनियों के लिए यह एक बड़ा ऑपरेशनल रिस्क (कामकाजी जोखिम) बन चुका है, जहां एक सिंगल वायरल पोस्ट कंपनी के लिए कानूनी और प्रतिष्ठा से जुड़ी मुश्किलें खड़ी कर सकती है। --------------------- ये भी पढ़ें… एक ग्राहक को 200 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं: कॉमर्शियल यूजर रिटेल पेट्रोल पंप से ईंधन नहीं खरीद पाएंगे, इनके लिए डीजल करीब ₹40 महंगा आम ग्राहक एक दिन में अधिकतम 200 लीटर ही डीजल खरीद पाएंगे। इस डीजल को दोबारा बेचने पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसके अलावा अब फैक्ट्रियों और कॉमर्शियल यूजर्स को रिटेल आउटलेट से ईंधन नहीं मिलेगा। केंद्र सरकार ने 11 जून 2026 को इसे लेकर आदेश जारी किया है। अब इन बड़े उपभोक्ताओं को केवल बल्क सेल पॉइंट्स से ही ईंधन खरीदना होगा। सरकार ने यह कदम देश के कुछ हिस्सों में रिटेल पंपों पर अचानक बढ़ी असामान्य बिक्री को देखते हुए उठाया है। यह पाबंदी शुरुआती तौर पर 90 दिनों के लिए लागू की गई है। सरकार का कहना है कि इस फैसले से आम उपभोक्ताओं के लिए ईंधन की किल्लत नहीं होगी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    IAS Story: अधिकारियों को मीटिंग में योग कराने वाले DM कौन हैं? टीचर के बाद बने थे आईएएस
    Next Article
    Feng Shui Tips: मनी मैग्नेट की तरह काम करता फेंगशुई का ये चमत्कारी पौधा, घर में ऐसे रखने से बढ़ जाती है सुख-समृद्धि

    Related व्यापार Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment