मीनाक्षी बोलीं- कांग्रेस एकजुट, हम जरूर जीतेंगे:दिग्विजय समर्थक ज्ञानचंदानी का पार्टी से इस्तीफा; विजयवर्गीय बोले- विकास चाहने वाले हमारा साथ देंगे
6 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत पार्टी विधायक, विधानसभा पहुंचे हैं। यहां राज्यसभा में मध्य प्रदेश कोटे की तीसरी सीट पर पार्टी उम्मीदवार महेश केवट का नामांकन दाखिल कराने की प्रक्रिया चल रही है। इससे पहले केवट बोले- मुझे जो जिम्मेदारी मिलेगी, मैं उसे शत प्रतिशत निभाऊंगा। वहीं, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- हमारे पास एक्स्ट्रा वोट हैं इसलिए हमने अपना उम्मीदवार उतारा। जो लोग विकास चाहते हैं, वो हमारे कैंडिडेट को वोट देंगे। इससे पहले कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन ने अपना नामांकन भरा। विधानसभा में इस दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और अन्य विधायक मौजूद रहे। पटवारी ने खुद एक-एक कर विधायकों को रिटर्निंग ऑफिसर के कमरे में भेजा। नामांकन के बाद नटराजन ने कहा- हम सब एकजुटता से लड़ेंगे और जीतेंगे। उधर, भोपाल की हुजूर सीट से दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके नरेश ज्ञानचंदानी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। वे मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज हैं। देखिए, दो तस्वीरें… बीजेपी के दो उम्मीदवार पहले ही नामांकन कर चुके इससे पहले शनिवार को बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था। सीएम हाउस में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी भाजपा विधायकों को 8 जून तक भोपाल में ही रहने के निर्देश दिए हैं। राज्यसभा नॉमिनेशन के मिनट टु मिनट अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…
Click here to Read more
