Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    मानसून 4 राज्यों में पहुंचा, केरलम में भारी बारिश:MP-छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों में देर से पहुंचेगा; राजस्थान में आंधी-बारिश से 4 की मौत

    2 days ago

    1

    0

    3 दिन की देरी से आने के बाद मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु के तटीय इलाकों को पार कर मानसून सही समय पर गोवा पहुंच गया है। यहां मानसून की एंट्री की सामान्य तारीख 5 जून है। उम्मीद है कि मानसून मुंबई में समय पर या पहले दस्तक दे सकता है। फिलहाल पणजी, बेंगलुरु, सलेम, पंबन में मानसून के कारण तेज बारिश हो रही है। वहीं केरलम में आज रेड अलर्ट जारी किया गया है। 3 दिन में मानसून के असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल और बंगाल के कुछ हिस्सों तक पहुंचने का अनुमान है। 10 दिन में यह बिहार, झारखंड और ओडिशा में आ सकता है। हालांकि, बाद में मानसून अटक सकता है। स्काईमेट वेदर के एक्सपर्ट जीपी शर्मा के मुताबिक एमपी, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल में मानसून को आगे बढ़ाने के लिए बंगाल की खाड़ी में एक मजबूत सिस्टम की जरूरत होती है, जो फिलहाल मौजूद नहीं है। ऐसे में इन राज्यों में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। गुजरात को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में प्री-मानसून एक्टिव है। राजस्थान में शुक्रवार को धूलभरी आंधी और तेज बारिश से चार लोगों की मौत हो गई। मानसून अलर्ट… राज्यों से मौसम की तस्वीरें… ओडिशा के 8 शहरों का पारा 41°C के पार, आंधी-बारिश का अलर्ट ओडिशा में शुक्रवार को भुवनेश्वर समेत 8 शहरों में दिन का तापमान 41°C ऊपर दर्ज किया गया। पश्चिमी ओडिशा का बौध सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.7°C रहा। संबलपुर में 41.2°C, जबकि भुवनेश्वर और अंगुल में 41.1°C तापमान रहा। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक राज्य में आंधी, बिजली गिरने और बारिश का अनुमान जताया है। शनिवार के लिए 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बालासोर, क्योंझर, मयूरभंज, नबरंगपुर, रायगड़ा, कोरापुट, मलकानगिरी और गजपति में आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है। वहीं कई जिलों में गर्मी का असर रह सकता है। अगले दो दिन के मौसम का हाल 6 जून: 7 जून: राज्यों से मौसम की खबरें … 1. राजस्थान: बारिश के बीच हीटवेव की चेतावनी; आज 25 जिलों में अलर्ट राजस्थान में प्री-मानसून की शुरुआत अच्छी रही। आंधी-बारिश के कारण तापमान में 5 डिग्री तक गिरा है। मौसम विभाग ने शनिवार को 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 8 जून से पाकिस्तान बॉर्डर से लगे जिलों में एक बार फिर तेज गर्मी और हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। पढ़ें पूरी खबर… 2. मध्य प्रदेश: 60kmph की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी, गुना-सीहोर समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट प्रदेश में आंधी-बारिश के चलते पारा लुढ़क गया है। शुक्रवार को ज्यादातर शहरों का तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग ने रात में कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां 40kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। प्रदेश में मानसून की एंट्री 20 से 22 जून के बीच हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान में मिला तेल का भंडार, LPG-पेट्रोल की किल्लत होगी दूर, कितना असर पड़ेगा?
    Next Article
    दो साल से है अधूरा, पता नहीं कब बनेगा... फरीदाबाद के प्याला फाटक फ्लाईओवर की धीमी रफ्तार से लोग नाराज

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment