मानसून 4 राज्यों में पहुंचा:दावा- MP-छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों में देर से पहुंचेगा; राजस्थान में आंधी-बारिश से 4 की मौत
2 days ago
3 दिन की देरी से आने के बाद मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु के तटीय इलाकों को पार कर मानसून सही समय पर गोवा पहुंच गया है। यहां मानसून की एंट्री की सामान्य तारीख 5 जून है। उम्मीद है कि मानसून मुंबई में समय पर या पहले दस्तक दे सकता है। फिलहाल पणजी, बेंगलुरु, सलेम, पंबन में मानसून के कारण तेज बारिश हो रही है। 3 दिन में मानसून के असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल और बंगाल के कुछ हिस्सों तक पहुंचने का अनुमान है। 10 दिन में यह बिहार, झारखंड और ओडिशा में आ सकता है। हालांकि, बाद में मानसून अटक सकता है। स्काईमेट वेदर के एक्सपर्ट जीपी शर्मा के मुताबिक एमपी, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल में मानसून को आगे बढ़ाने के लिए बंगाल की खाड़ी में एक मजबूत सिस्टम की जरूरत होती है, जो फिलहाल मौजूद नहीं है। ऐसे में इन राज्यों में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। गुजरात को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में प्री-मानसून एक्टिव है। राजस्थान में शुक्रवार को धूलभरी आंधी और तेज बारिश से चार लोगों की मौत हो गई। मानसून अलर्ट… राज्यों से मौसम की तस्वीरें… ओडिशा के 8 शहरों का पारा 41°C के पार, आंधी-बारिश का अलर्ट ओडिशा में शुक्रवार को भुवनेश्वर समेत 8 शहरों में दिन का तापमान 41°C ऊपर दर्ज किया गया। पश्चिमी ओडिशा का बौध सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.7°C रहा। संबलपुर में 41.2°C, जबकि भुवनेश्वर और अंगुल में 41.1°C तापमान रहा। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक राज्य में आंधी, बिजली गिरने और बारिश का अनुमान जताया है। शनिवार के लिए 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बालासोर, क्योंझर, मयूरभंज, नबरंगपुर, रायगड़ा, कोरापुट, मलकानगिरी और गजपति में आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है। वहीं कई जिलों में गर्मी का असर रह सकता है। अगले दो दिन के मौसम का हाल 6 जून: 7 जून: राज्यों से मौसम की खबरें … 1. राजस्थान: बारिश के बीच हीटवेव की चेतावनी; आज 25 जिलों में अलर्ट राजस्थान में प्री-मानसून की शुरुआत अच्छी रही। आंधी-बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक गिरा है। मौसम विभाग ने शनिवार को 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 8 जून से राज्य के पश्चिमी हिस्सों में एक बार फिर गर्मी के तेवर तीखे होने और हीटवेव की चेतावनी है। पढ़ें पूरी खबर…
Click here to Read more
