Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    मानसून गोवा तक पहुंचा, MP-छत्तीसगढ़ देर से पहुंचने का अनुमान:केरलम में आज बारिश का रेड अलर्ट, वायनाड-कासरगोड में स्कूल बंद, ट्रेकिंग पर रोक

    1 day ago

    1

    0

    3 दिन की देरी से आने के बाद मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु को पार कर मानसून गोवा पहुंच गया है। मुंबई में भी इसके जल्द पहुंचने की संभावना है। फिलहाल पणजी, बेंगलुरु, सलेम, पंबन में मानसून के कारण तेज बारिश हो रही है। वहीं, केरलम में आज बारिश का रेड अलर्ट है। रेड अलर्ट का मतलब है यहां अगले 24 घंटे में 20cm से बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है। वायनाड-कासरगोड में स्कूल आज बंद रहेंगे। टूरिस्ट ट्रेकिंग स्पॉट पर जाने, पहाड़ी रास्तों पर रात में ट्रैवलिंग और पत्थर निकालने के काम पर रोक लगा दी गई है। IMD के मुताबिक 3 दिन में मानसून असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल और बंगाल के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकता है। 10 दिन में यह बिहार, झारखंड और ओडिशा में आ सकता है। हालांकि, बाद में मानसून अटक सकता है। स्काईमेट वेदर के एक्सपर्ट जीपी शर्मा के मुताबिक एमपी, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल में मानसून को आगे बढ़ाने के लिए बंगाल की खाड़ी में एक मजबूत सिस्टम की जरूरत होती है, जो फिलहाल मौजूद नहीं है। ऐसे में इन राज्यों में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। गुजरात को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में प्री-मानसून एक्टिव है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश हो रही है। इन राज्यों में आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मानसून अलर्ट… राज्यों से मौसम की तस्वीरें… गर्मी का दौर जारी- आंध्र प्रदेश में हीटवेव, ओडिशा के 8 शहरों में पारा 41°C के पार अगले दो दिन के मौसम का हाल 6 जून: 7 जून: राज्यों से मौसम की खबरें … 1. राजस्थान: बारिश के बीच हीटवेव की चेतावनी; आज 25 जिलों में अलर्ट राजस्थान में प्री-मानसून की शुरुआत अच्छी रही। आंधी-बारिश के कारण तापमान 5 डिग्री तक गिरा है। मौसम विभाग ने शनिवार को 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 8 जून से पाकिस्तान बॉर्डर से लगे जिलों में एक बार फिर तेज गर्मी और हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। पढ़ें पूरी खबर… 2. मध्य प्रदेश: 60kmph की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी, गुना-सीहोर समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट प्रदेश में आंधी-बारिश के चलते पारा लुढ़क गया है। शुक्रवार को ज्यादातर शहरों का तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग ने रात में कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां 40kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। प्रदेश में मानसून की एंट्री 20 से 22 जून के बीच हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर… 3. उत्तर प्रदेश: 19 जिलों में आंधी और 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, मानसून पहुंचने में 22 दिन बाकी प्रदेश के 43 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट है। 21 जिलों में आंधी-तूफान आ सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होगा। इसके कारण पिछले 12 दिन से चले रहे आंधी-बारिश के सिलसिले पर ब्रेक लगेगा। 9 जून से एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगेगी। पढ़ें पूरी खबर… 4. बिहार: खगड़िया, मुंगेर समेत 5 जिलों में आंधी-बारिश, 27 शहरों में अलर्ट मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। 12 जिलों में ऑरेंज और 15 में यलो अलर्ट है। यहां 60kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। सुबह से बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, कटिहार और जमुई में आंधी के साथ तेज बारिश हो रही है। पढ़ें पूरी खबर… 5. हरियाणा: 7 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 50kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से पिछले तीन-चार दिनों से लगातार बारिश और आंधी-तूफान देखने को मिला है। शनिवार को भी मौसम विभाग ने महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में अलर्ट जारी किया है। यहां हवा की रफ्तार 50kmph रहने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर थोड़ी देर में जंतर-मंतर पहुंचेंगे:अंबेडकर की किताब दिखाकर एयरपोर्ट से निकले; प्रदर्शन वाली जगह पर फोर्स तैनात
    Next Article
    महाराष्ट्र पॉलिटिक्स: मराठा आरक्षण तो अदलाती भंवर में फंसा, क्या फडणवीस के इस फैसले से भाजपा को होगा फायदा?

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment