Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    मोदी के बतौर PM 4399 दिन पूरे:नेहरू का रिकॉर्ड टूटा; केंद्रीय मंत्रियों ने खड़े होकर तालियां बजाईं, NDA बैठक में सम्मान प्रस्ताव पेश होगा

    15 hours ago

    1

    0

    नरेंद्र मोदी ने 10 जून को लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मोदी ने 26 मई 2014 को पीएम पद की शपथ ली थी। आज उनके कार्यकाल के 4399 दिन पूरे हो गए। पीएम के तौर पर यह उनका मोदी का यह तीसरा कार्यकाल है। इससे पहले सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू का था। वे 1952 में हुए पहले आम चुनाव के बाद 4398 दिनों तक इस पद रहे। PM मोदी की इस उपलब्धि पर दोपहर 12.30 बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रियों ने उनके लिए खड़े होकर तालियां बजाईं। साथ ही एक विशेष प्रस्ताव भी पारित किया। थोड़ी देर में भारत मंडपम में NDA की बैठक होगी। इसमें पीएम मोदी के सम्मान में एक विशेष प्रस्ताव पेश किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन यह प्रस्ताव रखेंगे, जिसका समर्थन आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू करेंगे। बैठक में भाजपा-NDA शासित 22 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों के सीएम, डिप्टी सीएम, समेत प्रमुख नेता मंडपम शामिल होंगे। मोदी देश के सबसे ज्यादा कार्यकाल वाले इलेक्टेड पीएम दरअसल, 15 अगस्त 1947 को देश के आजाद होने के बाद जवाहर लाल नेहरू को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था। वे 15 अगस्त 1947 से 13 मई 1952 तक कुल 1732 दिन पीएम रहे। इसके बाद 1952 में देश में पहला आम चुनाव हुआ। कांग्रेस सत्ता में आई। संसदीय दल ने नेहरू को अपना नेता चुना। इसके बाद नेहरू 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक लगातार निर्वाचित पीएम रहे। इस कार्यकाल 4398 वें दिन का रहा था। इस तरह निर्वाचित पीएम के तौर पर मोदी नेहरू से आगे निकल गए हैं। बतौर पीएम मोदी के इस रिकॉर्ड की दिनभर के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Alia Bhattની આલ્ફા છે હોલીવુડ ફિલ્મની COPY? સોશિયલ મીડિયા પર મચ્યો હોબાળો!
    Next Article
    ट्रम्प बोले- ईरान ने समझौता नहीं किया, कीमत चुकाएगा:खुद को दबंग समझता था, अब खत्म; ईरान का 3 देशों में अमेरिकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment