Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    मोदी के बतौर PM 4399 दिन पूरे:नेहरू का रिकॉर्ड टूटा; केंद्रीय मंत्रियों ने सम्मान में खड़े होकर तालियां बजाईं, बंगाल CM शुभेंदु ने खिलाई झालमुड़ी

    15 hours ago

    1

    0

    पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 26 मई 2014 को पीएम पद की शपथ लेने वाले मोदी के कार्यकाल के आज 4,399 दिन पूरे हो गए। उन्होंने 4,398 दिनों तक इस पद पर रहे पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बतौर पीएम मोदी का यह तीसरा कार्यकाल है। मोदी की इस उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रियों ने खड़े होकर तालियां बजाईं और एक विशेष प्रस्ताव पारित किया। शाम में पीएम मोदी ने भारत मंडपम में देशभर से आए NDA नेताओं के साथ बैठक की। इसमें भाजपा-NDA शासित 22 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों के सीएम, डिप्टी सीएम, समेत प्रमुख नेता शामिल हुए। सभी ने पीएम मोदी को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। मोदी देश के सबसे ज्यादा कार्यकाल वाले इलेक्टेड पीएम दरअसल, 15 अगस्त 1947 को देश के आजाद होने के बाद जवाहर लाल नेहरू को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था। वे 15 अगस्त 1947 से 13 मई 1952 तक कुल 1732 दिन पीएम रहे। इसके बाद 1952 में देश में पहला आम चुनाव हुआ। कांग्रेस सत्ता में आई। संसदीय दल ने नेहरू को अपना नेता चुना। इसके बाद नेहरू 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक लगातार निर्वाचित पीएम रहे। इस कार्यकाल 4398 वें दिन का रहा था। इस तरह निर्वाचित पीएम के तौर पर मोदी नेहरू से आगे निकल गए हैं। बतौर पीएम मोदी के इस रिकॉर्ड की दिनभर के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    7 facts about the Indian cobra that explain why it’s so misunderstood
    Next Article
    Raakh Trailer: गला सुखा देने वाला सस्पेंस और निर्दयी अपराधी, अली फजल की 'राख' का नया ट्रेलर देख कांप उठेगा कलेजा

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment