Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    MBBS की पढ़ाई के लिए सरकार देती है लाखों रुपये की स्कॉलरशिप, जानिए पूरी डिटेल्स

    16 hours ago

    1

    0

    डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले लाखों छात्रों के लिए MBBS की पढ़ाई काफी महंगी साबित होती है. निजी मेडिकल कॉलेजों की हाई फीस और अन्य खर्च कई बार आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए बड़ी चुनौती बन जाते हैं. हालांकि केंद्र और राज्य सरकारें ऐसे छात्रों की मदद के लिए कई छात्रवृत्ति (Scholarship) योजनाएं संचालित करती हैं, जिनके जरिए पढ़ाई का आर्थिक बोझ काफी हद तक कम किया जा सकता है. सरकारी स्कॉलरशिप के तहत पात्र छात्रों को ट्यूशन फीस, रहने-खाने के खर्च और अन्य शैक्षणिक जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है. यह सहायता छात्र की शैक्षणिक योग्यता, सामाजिक वर्ग और परिवार की आय के आधार पर निर्धारित की जाती है. कई योजनाओं में छात्रों को हर साल 20 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये या उससे अधिक की सहायता भी मिल सकती है. पीएम-यूएसपी स्कॉलरशिप योजना केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं में प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन (PM-USP) योजना शामिल है. इस योजना के तहत 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है. इस छात्रवृत्ति का लाभ उन छात्रों को मिलता है जिन्होंने 12वीं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हों और जिनके परिवार की वार्षिक आय 4.5 लाख रुपये से कम हो. पात्र छात्रों को सालाना 20 हजार रुपये तक की सहायता दी जा सकती है. यह भी पढ़ें - MBA की पढ़ाई के लिए सरकार दे रही आर्थिक मदद, जानिए किन स्कॉलरशिप का उठा सकते हैं फायदा सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप स्कीम केंद्रीय क्षेत्र छात्रवृत्ति योजना भी मेधावी छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है. इसके तहत कॉलेज और विश्वविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे योग्य छात्रों को आर्थिक सहायता दी जाती है. इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्र का शैक्षणिक रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए और परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए. चयनित छात्रों को प्रतिवर्ष 20 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है. पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना संचालित की जाती है. यह योजना सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा चलाई जाती है. इस योजना के तहत छात्रों की ट्यूशन फीस, परीक्षा शुल्क और अन्य शैक्षणिक खर्चों को कवर किया जाता है. इसके अलावा छात्रों को रखरखाव भत्ता (Maintenance Allowance) भी दिया जाता है, जिससे वे पढ़ाई के दौरान होने वाले अन्य खर्चों को पूरा कर सकें. प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना (Prime Minister's Scholarship Scheme) विशेष रूप से पूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) और भारतीय तटरक्षक बल (Coast Guard) के कर्मियों के आश्रित बच्चों और विधवाओं के लिए चलाई जाती है. इस योजना के तहत पात्र छात्रों को हर महीने 2,500 रुपये से 3,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाती है. इसका उद्देश्य सैनिक परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है.यह भी पढ़ें - PhD का सपना होगा आसान! सरकार दे रही है 1 लाख महीने तक की स्कॉलरशिप
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेलवे भर्ती परीक्षाओं में बड़ा बदलाव, अब विभागीय एग्जाम भी होंगे ऑनलाइन; जानिए CBT और TBT में क्या है अंतर
    Next Article
    रैंक ऐसी कि तीनों सेनाएं सलाम करें! आर्मी-नेवी की मैरिट क्रैक की, पर उड़ान के शौक के चलते निधि ने चुनी एयरफोर्स

    Related Education Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment