Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    '...नजरअंदाज करो', वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में चयन पर ये क्या बोल गए एबी डिविलियर्स

    3 hours ago

    1

    0

    साउथ अफ्रीका के महान खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के भारतीय टीम में चयन का समर्थन किया है. डिविलियर्स का मानना है कि कम उम्र के बावजूद इस युवा खिलाड़ी ने शीर्ष स्तर पर मौका पाने के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. शानदार आईपीएल 2026 सीजन के बाद शनिवार को वैभव को पहली बार भारत की टीम में चुना गया है. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए, इस बाएं हाथ के ओपनर ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 776 रन बनाए, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल थे. उन्हें सीजन का 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' भी चुना गया. लगातार 7 गेंद पर 7 छक्के और 220 रन… इस खिलाड़ी की ऐतिहासिक पारी, जानकर रह जाएंगे दंग एक कार्यक्रम में डिविलियर्स ने कहा कि सिलेक्टर्स के लिए 15 वर्षीय खिलाड़ी को नजरअंदाज करके किसी ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी को चुनना आसान होता, लेकिन उन्हें लगा कि वैभव के प्रदर्शन ने इस फैसले को नजरअंदाज करना नामुमकिन बना दिया. डिविलियर्स ने कहा, "यह कहना आसान होता कि वह अभी बहुत छोटे हैं और तैयार नहीं हैं, और ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी को चुन लिया जाता. उन्होंने अपनी काबिलियत साबित की है. वह भारत की टी20 टीम में अपनी जगह का हकदार हैं, इसलिए मैं उनके लिए खुश हूं." ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने भी इस युवा खिलाड़ी की तारीफ करते हुए उनकी जबरदस्त पावर-हिटिंग क्षमता और बेखौफ बैटिंग स्टाइल को रेखांकित किया है. जब वॉटसन से पूछा गया कि वह मौजूदा भारतीय क्रिकेटर्स से कौन सी खूबियां अपनाना चाहेंगे, तो वॉटसन ने तुरंत वैभव का नाम लिया और मैदान के चारों ओर बाउंड्री पार करने की उसकी क्षमता की ओर इशारा करते हुए कहा, "सबसे पहले, वैभव सूर्यवंशी, क्योंकि उनके पास मैदान के चारों ओर शॉट खेलने की पावर है- सिर्फ सीधे या लेग साइड पर ही नहीं, बल्कि ऑफ-साइड पर भी." ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्टार खिलाड़ी वैभव की सोच से और भी ज्यादा प्रभावित नजर आए. उन्होंने वैभव के तेजी से आगे बढ़ने के पीछे उसकी निडरता को एक अहम खूबी बताया. उन्होंने कहा, "वैभव की निडर सोच भी. उन्हें आउट होने का कोई डर नहीं है, जबकि मुझे अपने करियर के एक बड़े हिस्से में इस चीज से जूझना पड़ा था." भारत के वो 50 टेस्ट क्रिकेटर जिनका करियर एक मैच में सिमटा, लिस्ट में ये बड़ा नाम भी शामिल
    Click here to Read more
    Prev Article
    'Exit the country': India issues advisory as Israel-Iran strikes reignite fears of wider conflict
    Next Article
    Iran Attacks Israel Live: ईरान पर इजरायल ने फिर बोला हमला, तेहरान में सुनाई दे रहे धमाके

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment