नेपाल ने नहीं रोके भारत के आम, सरकार ने खबरों को बताया गलत, भेजी जा चुकी 2,005 मीट्रिक टन की खेप
4 hours from now
नेपाल ने भारतीय आमों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है, ऐसी खबरों के बीच केंद्र सरकार ने स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि नेपाल द्वारा भारतीय आमों के आयात पर किसी तरह का बैन नहीं लगाया गया है और दोनों देशों के बीच आमों का व्यापार पहले की तरह जारी है. सरकार के मुताबिक, नेपाल की संबंधित एजेंसी भारतीय आमों की खेपों को निर्धारित नियमों और फाइटोसैनिटरी सर्टिफिकेट के आधार पर मंजूरी दे रही है. जनवरी 2026 से अब तक भारत 2,005 मीट्रिक टन आम नेपाल भेज चुका है, जबकि जून महीने में ही 266 मीट्रिक टन आम का निर्यात हो चुका है. इससे साफ है कि निर्यात गतिविधियों पर किसी तरह की रोक नहीं लगी है.
Click here to Read more
.png)