Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    पंजाबी एक्ट्रेस ने बादशाह को बताया पति देव:रैपर के साथ फोटो शेयर कर कहा- मेरी शादी हो चुकी है

    2 hours ago

    1

    0

    पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने सोशल मीडिया पर रैपर और म्यूजिक प्रोड्यूसर बादशाह के साथ एक तस्वीर शेयर की है और बादशाह को पति देव बताया है। जिसके बाद उनकी शादी को लेकर चल रही चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं और इसे दोनों के रिश्ते की सार्वजनिक पुष्टि मान जा रहा है। दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान एक यूजर ने ईशा से सवाल पूछा, "मैम, आपकी और बादशाह भाई की शादी हो गई है, फिर आप दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो क्यों नहीं करते?" इस पर ईशा ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "मुझे लगता है कि अब इन सवालों की बाढ़ आ गई है। 'क्या आपकी शादी हो गई है?', 'क्या आपकी शादी बादशाह से हुई है?', 'आप दोनों एक-दूसरे को फॉलो क्यों नहीं करते?', 'आप साथ में तस्वीरें क्यों नहीं पोस्ट करते?' जैसे सवाल लगातार पूछे जा रहे हैं।" इसके बाद उन्होंने हंसने वाली इमोजी के साथ लिखा, "हां, मेरी शादी हो चुकी है। अब सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल पर आते हैं- 'आप दोनों एक-दूसरे को फॉलो क्यों नहीं करते?' सच कहूं तो इसका जवाब मेरे पति को देना चाहिए। पति देव (बादशाह), जनता के मन में कई सवाल हैं। कृपया जल्द से जल्द उनका जवाब दें।" फिर एक अन्य यूजर ने पूछा कि अगर वह बादशाह की पत्नी हैं, तो उन्होंने अब तक उनके साथ एक भी फोटो क्यों पोस्ट नहीं की। सबको हैरान करते हुए ईशा ने बादशाह के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में ईशा बादशाह की गोद में बैठी नजर आ रही हैं, जबकि बादशाह उन्हें गले लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं। 24 मार्च में दोनों की कथित शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे। ये तस्वीरें ईशा की मां द्वारा शेयर की गई थीं, जिनमें दोनों पारंपरिक पंजाबी शादी की ड्रेस में नजर आए थे। जिसमें में परिवार के करीबी लोगों की मौजूदगी भी दिखाई दी थी। उस समय बादशाह और ईशा रिखी ने इन खबरों पर कोई पब्लिक रिएक्शन नहीं दिया थी। हालांकि, ईशा की मां ने तस्वीरों के साथ “God bless you” लिखकर बादशाह और ईशा को टैग किया था, जिसके बाद शादी की अटकलों तेज हो गई थी। ईशा की हालिया पोस्ट के बाद एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। एक्ट्रेस ने कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया है, लेकिन तस्वीर ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है। ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और मॉडल हैं। वह कई पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं और बॉलीवुड फिल्म नवाबजादे में भी नजर आ चुकी हैं। बादशाह की पहली शादी जैस्मिन मसीह से शादी हुई थी और दोनों की एक बेटी भी है। साल 2020 में दोनों अलग हो गए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केरलम में इस साल निपाह वायरस का पहला केस:मरीज वेंटिलेटर पर, हॉस्पिटल स्टॉफ क्वारंटीन; राज्य में हाई अलर्ट, 8 साल में छठवीं बार संक्रमण फैला
    Next Article
    TCS Joins Anthropic Alliance to Drive Enterprise AI Scaling Amidst Shifting IT Industry Models

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment