Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    पंजाबी सिंगर की लव टू मर्डर स्टोरी:इंस्टाग्राम पर प्यार, NRI बॉयफ्रेंड नेपाल के रास्ते आया, गोली मार कनाडा फरार

    3 weeks ago

    1

    0

    पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर की लव स्टोरी भी डेथ स्टोरी में कंवर्ट हो गई। इंदर कौर कनाडा में रहने वाले मोगा के सुखविंदर सिंह उर्फ सुखी बराड़ से इंस्टाग्राम पर मिली। दोनों में चैटिंग हुई और फिर दोस्ती हो गई। कुछ दिन दोस्ती के बाद दोनों को प्यार हो गया और एक दूसरे के साथ शादी का वादा कर दिया। सुक्खी बराड़ अक्सर जब भी कनाडा से पंजाब आता तो इंदर कौर को मिलने पहुंच जाता था। इंदर कौर से जल्दी शादी करने की बात करता। इंदर कौर का परिवार भी उसे अपने दामाद की तरह ट्रीट करने लगा। इंदर कौर का परिवार मोगा जाकर सुक्खी बराड़ के परिवार से भी मिले। वो भी इंदर कौर को अपनी बहू की तरह ट्रीट करने लगे। करीब 6 साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहे थे और कई बार सुक्खी बराड़ इंदर कौर को मिलने आ चुका था। 11 जनवरी को इंदर कौर का बर्थ डे सेलिब्रेट करने सुक्खी बराड़ भी उसके घर पहुंचा। जाते-जाते उसे कहा कि मार्च में शादी करेंगे। इंदर कौर ने मार्च में शादी का सपना सजोया लेकिन वो शादी करने नहीं आया। उसने कुछ दिन रूककर शादी करने की बात की। दोनों के बीच सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था लेकिन सुक्खी बराड़ ने एक अहम सच इंदर कौर से छुपाकर रखा कि वो शादीशुदा है। परिवार के लोगों की मानें तो इंदर की हत्या कारण भी यही झूठ बना, क्योंकि इंदर उसे शादी करने को कह रही थी और वो पहले से शादी शुदा था। जब इंदर ने उसे शादी करने का दबाव डाला तो सुक्खी बराड़ ने प्लान बना पिता व अन्य साथियों के साथ मिलकर इंदर कौर की हत्या कर दी। कत्ल के बाद सुक्खी बराड़ हत्या करने के बाद नेपाल के रास्ते कनाडा भाग गया। पहले जानिए, पंजाबी सिंगर इंदर कौर व सुखी बराड़ की लव स्टोरी सुक्खी बराड़ ने कैसे रची इंदर कौर की हत्या की साजिश इंदर के कत्ल पर ACP की 2 अहम बातें:- नॉलेज बॉक्स: क्या सुक्खी को पंजाब ला पाएगी पुलिस एसीपी जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी कनाडा भाग गया है और उसे यहां लाने के लिए पूरी प्रक्रिया अपनानी होगी। इसके लिए उन्हें कोर्ट व विदेश मंत्रालय के जरिए संपर्क करना पड़ेगा। विदेश भागने वाले आरोपी भारत लाने की प्रक्रिया क्या है, जानिए… --------- ये खबर भी पढ़ें… पंजाबी सिंगर की हत्या, लाश नहर में मिली, कनाडा से आया कातिल, लुधियाना से गनपॉइंट पर किडनैप किया; गोली मारी पंजाब के लुधियाना में पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर (29) की हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह 11 बजे उनका शव नीलो नहर में मिला। इंदर को 6 दिन पहले गन गनपॉइंट पर किडनैप किया गया था, जिसके बाद से परिवार लगातार उनकी तलाश में जुटा हुआ था। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    CHSE Odisha 12th Result 2026 LIVE: ‘results.odisha.gov.in’ result link to activate shortly, press briefing begins
    Next Article
    टाटा पावर ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इंस्टॉल किए अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग स्टेशन, जानें कहां-कहां मिलेंगे चार्जिंग पॉइंट्स

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment