प्लंबर के खाते में आए 294 करोड़ रुपए, अचानक आए बड़ी रकम, तो भूलकर भी न करें यह गलती, होगी जेल!
5 hours ago
Bank Account: आपने कई बार ऐसी खबरें सुनी होंगी, जिनमें किसी व्यक्ति के बैंक खाते में अचानक लाखों या करोड़ों रुपये आ जाते हैं. ऐसे मामले सामने आते ही लोग हैरान रह जाते हैं और यह समझ नहीं पाते कि आखिर इतनी बड़ी रकम खाते में कैसे पहुंच गई. हाल ही में बिहार के गया जिले से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक के बैंक खाते में अचानक 294 करोड़ 80 लाख रुपये का बैलेंस दिखने लगा. इस घटना ने न सिर्फ युवक बल्कि आसपास के लोगों को भी हैरानी में डाल दिया. पूरा मामला क्या है? बिहार के गया जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक के बैंक खाते में अचानक 294 करोड़ 80 लाख रुपये का बैलेंस दिखाई देने लगा. युवक ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से इस खाते का इस्तेमाल कर रहा है और अब तक उसमें अधिकतम कुछ लाख रुपये का ही लेनदेन हुआ था. अचानक इतनी बड़ी रकम दिखने पर उसे बैंकिंग या तकनीकी गड़बड़ी का शक हुआ. युवक ने समझदारी दिखाते हुए खाते से पैसे निकालने या किसी तरह का लेनदेन करने की कोशिश नहीं की और मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी. छत्तीसगढ़ में कई मेमू-डेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 10 से 12 जून के बीच यात्रियों को हो सकती है परेशानी ऐसी स्थिति में क्या नहीं करना चाहिए? अगर आपके खाते में भी अचानक बड़ी रकम आजाए , तो घबराने या उत्साहित होने की बजाय सावधानी बरतें. खाते में आई रकम को अपना पैसा समझकर खर्च न करें. पैसे निकालने, ट्रांसफर करने या निवेश करने की कोशिश न करें. सोशल मीडिया पर बैंक बैलेंस का स्क्रीनशॉट या जानकारी शेयर न करें. किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई लेनदेन न करें. बैंक या संबंधित संस्था से पुष्टि होने तक रकम को न छुएं. ऐसी स्थिति में क्या करे ऐसी स्थिति में तुरंत बैंक को सूचित करें और खाते की जांच कराने का अनुरोध करें. कई बार यह तकनीकी गड़बड़ी, एंट्री एरर या बैंकिंग सिस्टम की समस्या का परिणाम हो सकता है. रेंट एग्रीमेंट हमेशा 11 महीने का ही क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का नियम
Click here to Read more