Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Ticket Booking Update: दो महीने पहले की ट्रेन टिकट बुकिंग कब खुलती है? जान लें सही समय और पूरी डिटेल

    3 hours ago

    1

    0

    Ticket Booking Update: ट्रेन से सफर करने वाले हर एक यात्री के लिए कन्फर्म टिकट पाना एक बड़ी चुनौती होती है और वहीं अगर त्योहारों, गर्मियों की छुट्टियां या फिर शादी के सीजन में तो कन्फर्म टिकट मिलना बहुत ही मुश्किल हो जाता है. कई लोग काफी समय पहले ही टिकट बुक कर देते हैं, ताकि उनकी टिकट कन्फर्म हो जाए. ऐसे में अगर आप भी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बना रहे हैं तो यह जानना काफी जरूरी है कि रेलवे की एडवांस बुकिंग कब और कैसे खुलती है? इतने बजे खुलता है एडवांस रिजर्वेशन स्लॉट रेलवे नियमों के मुताबिक, सफर की डेट से करीब 120 दिन पहले यानी 2 महीने तक की टिकट बुकिंग की सुविधा मिलती है. सबसे जरूरी बात एडवांस टिकट बुकिंग का स्लॉट हर दिन सुबह 8 बजे खुलता है. ध्यान दें, यह नियम ऑनलाइन (IRCTC वेबसाइट/ ऐप) और ऑफलाइन (PRS काउंटर) दोनों पर लागू होता है. तत्काल और जनरल बुकिंग का टाइम होता है अलग कई लोग एडवांस बुकिंग और तत्काल टिकट के टाइम को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं AC क्लास की तत्काल बुकिंग का समय सुबह 10 बजे. वहीं Non-AC क्लास की तत्काल बुकिंग का समय सुबह 11 बजे. एक बात ध्यान रखें कि तत्काल टिकट सफर से केवल एक दिन पहले ही बुक होती है. 7:55 बजे से लॉगिन करें तैयार अगर आपको कन्फर्म टिकट चाहिए तो केवल 8 बजे का इंतजार न करें. IRCTC अकाउंट में 7:55 बजे तक लॉगिन करें. साथ ही यात्री की डिटेल पहले से भरकर रखें. 8 बजे स्लॉट खुलते ही तुरंत बुकिंग करें. इससे आपका समय बचेगा और कन्फर्म टिकट मिलने के चांस बढ़ जाएंगे. तेज पेमेंट का इस्तेमाल करें सुबह 8 बजे वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होता है, जिससे पेमेंट फेल होने की संभावना रहती है। IRCTC वॉलेट या UPI का इस्तेमाल करें. फास्ट पेमेंट से टिकट बुकिंग जल्दी पूरी होती है. इससे कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ जाती है.
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bank Account Tips: फिशिंग से लेकर सिम स्वैपिंग तक... डिजिटल बैंकिंग के ये 5 खतरे खाली कर सकते हैं आपका खाता
    Next Article
    प्लंबर के खाते में आए 294 करोड़ रुपए, अचानक आए बड़ी रकम, तो भूलकर भी न करें यह गलती, होगी जेल!

    Related उपयोगिता Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment