Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    'पुलिस का रोल आप पर सूट नहीं करता हैं,' जब 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' के बाद सैफ से डायरेक्टर ने कही थी ऐसी बात

    4 weeks ago

    1

    0

    बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इन दिनों अपनी नई फिल्म 'कर्तव्य' को लेकर सुर्खियों में है, जो आज ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है. अपने करियर में सैफ अली खान ने कई अलग अलग रोल में नजर आ चुके हैं. हालांकि उन्होंने अपने शुरूआती करियर में सबसे ज्यादा रोमांटिक रोल किए है. लेकिन उन्हें सिर्फ रोमांटिक रोल से पहचान नहीं मिली है, बल्कि पुलिस के रोल में भी सैफ ने खूब चर्चा बटोरी हैं. 'सेक्रेड गेम्स' और 'कर्तव्य' से पहले भी उन्होंने 1994 में आई फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' में पुलिस का किरदार निभाया था, जो लोगों को बहुत पसंद आया था. सैफ ने फिल्म को लेकर क्या कहा? दैनिक जागरण को दिए एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने कहा, 'फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी में पहली बार मैंने पुलिस ऑफिसर की वर्दी पहनी थी. अक्षय कुमार मेरे ऑपोजिट रोल में थे. ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'द हार्ड वे' की कॉपी थी, जिसके कोई कॉपी राइट्स नहीं थे. हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन नहीं किया.' इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर ने मुझे एक सलाह दी थी कि 'आप को रोमांटिक रोल ही करने चाहिए. पुलिस का रोल आप पर सूट नहीं करता हैं. ये रोल बड़े बड़े एक्टरों पर ही अच्छा लगता है.' ये भी पढ़ें: Friday Box Office Live: बॉक्स ऑफिस पर साउथ का कब्जा, हिंदी फिल्मों का निकला दम, जानें फ्रइडे को किसने मारी बाजी कर्तव्य की स्टारकास्ट और टीम वहीं वर्कफ्रंट की बात करें, आज यानी 15 मई को ही उनकी फिल्म 'कर्तव्य' रिलीज हुई है, जिसमें सैफ ने एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर का रोल निभाया है. इस वेब सीरीज को गौरी खान के रेड चीलीज इंटरटेंनमेंट ने प्रोड्यूस किया है और इसके निर्देशक पुलकित हैं. फिल्म में सैफ के साथ रसिका दुग्गल, जाकिर हुसैन, संजय चौधरी, सौरभ द्विवेदी और मनीष चौधरी नजर आ रहे हैं. इससे पहले वो नेटफ्लिक्स की फिल्म 'ज्वेल थीफ: द रेड सन चैप्टर' में दिखाई दिए थे, जो 2025 में रिलीज हुई थी. ये भी पढ़ें: Karuppu Box office Day 1: सूर्या की 'करुप्पू' का बॉक्स ऑफिस पर डंका, सबको पछाड़ पहले दिन की इतनी कमाई
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tara Sutaria Pics: ऑफ-व्हाइट गाउन में तारा सुतारिया ने कांस में बिखेरा जलवा, 'वुमन इन सिनेमा' गाला में मिला सम्मान
    Next Article
    ‘जंजीर’ के अमिताभ बच्चन से ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ के रणदीप हुड्डा तक, पर्दे पर पूरी तरह बदल गया पुलिस अफसरों का स्वैग

    Related Entertainment Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment