RAAKH Trailer 2: क्राइम थ्रिलर सीरीज में बाबू और रज्जो ने मचाई तबाही, क्या रोक पाएंगे इंस्पेक्टर बने अली फजल?
4 hours from now
प्राइम ओरिजिनल इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'राख' का दूसरा ट्रेलर बुधवार को रिलीज कर दिया गया है. यह सीरीज 1970 दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित एक काल्पनिक इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर है, जो गहरे मनोवैज्ञानिक पहलुओं से भी जुड़ी है. 1 मिनट 21 सेकेंड्स के ट्रेलर की कहानी एक चौंकाने वाली अपराध की घटना पर आधारित है, जिसमें अपराध और न्याय के बीच के टकराव को दिखाया गया है. एक्शन और रोमांच से भरपूर ट्रेलर दर्शकों को बाबू (आकाश मखीजा) और रज्जो (रमनदीप यादव) की दुनिया में ले जाता है. इसमें उनके अपराधों और अतीत की झलक देखने को मिलती है, जिससे पता चलता है कि किन परिस्थितियों ने उन्हें ऐसा बनने पर मजबूर कर दिया है. वहीं, एसआई जयप्रकाश (अली फजल) उन्हें पकड़ने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं. जैसे-जैसे बाबू और रज्जो अपने पीछे तबाही छोड़ते जाते हैं, वैसे-वैसे उन्हें पकड़ने की चुनौती भी बढ़ती जाती है. ट्रेलर में एक ईमानदार और दृढ़ निश्चयी पुलिस अधिकारी और दो खतरनाक अपराधियों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलता है. कुल मिलाकर, ट्रेलर की कहानी दो कुख्यात अपराधियों की मानसिकता को करीब से दिखाती है. यह सीरीज 12 जून को रिलीज होगी.
Click here to Read more
.png)