₹30,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर पीएम मोदी की पैनी नजर, राज्यों को सख्त वॉर्निंग, जल्दी काम निपटाने के आदेश
2 weeks ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति (PRAGATI) की 51वीं बैठक में करीब 30 हजार करोड़ रुपये की बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की समीक्षा की और राज्यों को साफ संदेश दिया कि अब प्रोजेक्ट्स में देरी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी. रेलवे, सड़क, पावर और जल संसाधन से जुड़े कई अहम प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं. बैठक में महाराष्ट्र के वाधवन पोर्ट को मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स हब बनाने, केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ाने और रूफटॉप सोलर मिशन को तेज करने पर भी जोर दिया गया. सरकार का फोकस अब बड़े प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करके देश की आर्थिक ग्रोथ और लॉजिस्टिक्स क्षमता बढ़ाने पर है.
Click here to Read more
- Releted topics:
- India ,
- Top Stories ,
- भारत ,
- World ,
- વિશ્વ ,
- दुनिया ,
- Business ,
- વેપાર
.png)