Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    सिंघार बोले-चुनाव आयोग ने लोकतंत्र का गला घोंटा:दिल्ली में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेस; पार्टी विधायक राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालेंगे

    10 hours ago

    1

    0

    दिल्ली में मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही है। इसमें नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- जब किसी ने रिटर्निंग अफसर से पूछा कि आपने ऐसा क्यों किया तो वे बोले कि मुझे नौकरी करना है। मुझे मालूम है कि मैंने गलती की है लेकिन मुझे नौकरी करनी है और इनके साथ ही रहना है। वो रिटर्निंग ऑफिसर भी मानता है कि उसने दबाव में गलती की है। चुनाव आयोग जिसको शक्तियां हासिल हैं, कल उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में कहा- हमें याचिका नहीं मिली। हमारे पास जानकारी नहीं है। चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट को गुमराह कर रहा है। दो दिन पहले ही हमारा डेलिगेशन उनसे मिला था। इससे स्पष्ट है कि चुनाव आयोग लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रहा है। उधर, मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक आज दिल्ली पहुंचे हैं। वे कुछ देर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालेंगे। उधर, नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी होगी। कांग्रेस को उम्मीद है कि अदालत से उसे राहत मिल सकती है। दरअसल, नटराजन का नामांकन पत्र 9 जून को स्क्रूटनी के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा ने खारिज कर दिया था। भाजपा उम्मीदवार महेश केवट और पार्टी नेताओं ने मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराई थी। भाजपा का आरोप है कि मीनाक्षी ने अपने चुनावी हलफनामे (फॉर्म 26) में तेलंगाना की एक अदालत में लंबित एक कानूनी मामले की जानकारी छिपाई है। सुप्रीम कोर्ट का रुख तय करेगा चुनाव प्रक्रिया पर असर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कांग्रेस तर्क रख सकती है कि नामांकन रद्द करने की कार्रवाई प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के अनुसार नहीं है। वहीं, भाजपा और निर्वाचन पक्ष रिटर्निंग अधिकारी के निर्णय को नियमों के अनुरूप बताएंगे। अदालत का रुख तय करेगा कि चुनाव प्रक्रिया पर इसका कोई असर पड़ेगा या नहीं। मामले के मिनट टु मिनट के अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ગોઝારો શુક્રવાર : બે રાજ્યોમાં ભયાનક અકસ્માત, 3 પોલીસકર્મી સહિત 9ના કમકમાટીભર્યા મોત
    Next Article
    क्या रद्द हो जाएगा भारत का आयरलैंड दौरा? बेलफास्ट में हिंसक प्रदर्शन से बढ़ गई BCCI की टेंशन

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment