Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    सहवाग के क्लब में रोहित शामिल:बतौर ओपनर 16 हजार रन पूरे किए, गिल वनडे में 3 हजार रन बनाने वाले फास्टेस्ट इंडियन

    1 hour ago

    1

    0

    भारत ने पहले वनडे में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। धर्मशाला में कप्तान शुभमन गिल ने 84 रन की पारी खेली। वे वनडे में सबसे तेज 3 हजार रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। शनिवार को मैच में कई मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स देखने को मिले। रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 हजार रन पूरे किए। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग ने यह कारनामा किया था। भारत-अफगानिस्तान मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. रोहित ने 39 साल 44 दिन की उम्र में वनडे खेला रोहित भारत के लिए वनडे क्रिकेट खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 39 साल और 44 दिन की उम्र में मैच खेला। रोहित से पहले पूर्व ऑलराउंडर मोहिंदर अमरनाथ ने 1989 में 39 साल और 36 दिन की उम्र में वनडे मैच खेला था। वह उनका आखिरी वनडे था। 2. रोहित ने बतौर ओपनर 16 हजार रन पूरे किए रोहित ने 16 रन की पारी के दौरान छठवां रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर अपने 16 हजार रन पूरे किए। वे ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय और दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन गए। श्रीलंका के पूर्व ओपनर सनथ जयसूर्या ने सबसे ज्यादा 19,298 रन बनाए हैं। 3. गिल ने 62 पारियों में 3 हजार वनडे रन बनाए गिल ने वनडे में 3,000 रन पूरे किए। वे सबसे कम पारियों में इस आंकडे़ तक पहुंचने वाले पहले भारत और दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने। गिल ने महज 62 पारियों में यह आंकड़ा छुआ। साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला पहले नंबर पर हैं। उन्होंने सिर्फ 57 पारियों में यह कारनामा किया था। 4. गुरबाज ने शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा भारत के खिलाफ गुरबाज ने 48 गेंद में शतक जड़ा। वे भारत के खिलाफ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। पहले स्थान पर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी हैं। उन्होंने 2005 में कानपुर में भारत के खिलाफ सिर्फ 45 गेंद में शतक लगाया था। 5. गुरबाज ने अफगानिस्तान के लिए सबसे तेज वनडे शतक लगाया गुरबाज ने भारत के खिलाफ सिर्फ 48 गेंदों में शतक जड़ा। यह वनडे क्रिकेट में किसी भी अफगानिस्तानी बल्लेबाज का सबसे तेज शतक था। गुरबाज ने मोहम्मद शहजाद का 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने 2010 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 72 गेंद में शतक जड़ा था। गुरबाज ने वनडे में अपना नौवां शतक जड़ा। वे 50 ओवर के फॉर्मेट में अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। इब्राहिम जादरान और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद शहजाद के नाम 6-6 वनडे शतक दर्ज हैं। 6. गुरबाज फिफ्टी को शतक में बदलने के मामले में सबसे आगे गुरबाज वनडे में सबसे बेहतरीन कन्वर्जन रेट (56.25%) वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 9 शतक लगाए हैं। दूसरे नंबर पर स्कॉटलैंड के कैलम मैकलियोड हैं, जिन्होंने 43.48% कन्वर्जन रेट से 10 शतक लगाए हैं। इस लिस्ट में वे खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने वनडे में कम से कम 7 शतक लगाए हैं। 7. गुरनूर ने डेब्यू मैच में 3 विकेट लिए गुरनूर बरार ने अफगानिस्तान के खिलाफ 4.5 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए। यह डेब्यू वनडे में किसी भारतीय का चौथा बेस्ट प्रदर्शन है। पहले स्थान पर तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हैं, जिन्होंने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में 54 रन देकर 4 विकेट लिए थे। यहां से टॉप-4 मोमेंट्स… 1. बारिश की वजह से 4 घंटे देरी से मैच शुरु हुआ धर्मशाला में टॉस से पहले जोरदार बारिश हुई। इसकी वजह से खेल 4 घंटे 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ। यह मैच 25-25 ओवर का खेला गया। 2. बरार ने पहले ही ओवर में मेडेन इंटरनेशनल विकेट लिया डेब्यू कर रहे गुरनूर बरार ने अपनी पांचवी बॉल पर ही विकेट लिया। पारी के दूसरे ओवर में बरार ने लेंथ गेंद डाली। बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने ड्राइव लगाने का प्रयास किया, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर मिड-ऑफ पर कप्तान गिल के हाथों में चली गई। 3. गिल ने स्लीप में एक हाथ से कैच लपका अफगानिस्तान की पारी के 22वें ओवर में गिल ने एक हाथ से कैच पकड़ा। ओवर की चौथी गेंद हर्ष दुबे ने धीमी डाली। शून्य पर खेल रहे अल्लाह गजनफर ने शॉट खेला। बॉल स्लीप में गई। यहां शुभमन गिल ने बाईं ओर डाइव लगाते हुए एक हाथ से शानदार कैच लपका। 4. रोहित रनआउट हुए रनचेज के छठवें ओवर में रोहित गलतफहमी की वजह से रनआउट हुए। गजनफर के ओवर की चौथी गेंद को रोहित ने मिड-विकेट की तरफ खेला। वे शॉट खेलते ही रन लेने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े गिल गेंदबाज के फॉलोथ्रू में आने की वजह से रन स्टार्ट नहीं कर पाए। गिल ने रोहित को नो-नो का कॉल भी दिया, लेकिन रोहित नहीं सुन सके। आधे क्रीज तक आने के बाद रोहित वापस क्रीज में पहुंचने के लिए मुड़े, लेकिन उससे पहले राशिद खान के थ्रो पर विकेटकीपर गुरबाज ने गिल्लियां बिखेर दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विमेंस टी-20 वर्ल्डकप में नौवीं बार भारत Vs पाकिस्तान:इंडिया ने 6 बार हराया; कप्तान फातिमा सना का खेलना मुश्किल
    Next Article
    Daily Scorpio Horoscope: Partner support boosts growth; slow money beats risky bets

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment