सलमान खान संग श्रेया घोषाल की जुगलबंदी, बनकर तैयार हुआ रोमांटिक गाना, 12 साल बाद भी है सुपरहिट है लव एंथम
3 weeks ago
नई दिल्ली. साल 2014 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म किक का गाना हैंगओवर हर आशिक और पार्टी लवर्स की प्लेलिस्ट की जान है. इस गाने की सबसे बड़ी और खास बात यह है कि इसे खुद सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी आवाज में गाया है और उनकी गायकी ने इसमें एक अलग ही स्वैग और जादू फूंक दिया था. पर्दे पर सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस की केमिस्ट्री ने आग लगा दी थी. सलमान का वो बेफिक्र रोमांटिक अंदाज, जैकलीन की कातिलाना खूबसूरती और कमाल के डांस मूव्स ने इस गाने को विजुअली बेहद कड़क और ग्रैंड बना दिया था. दोनों का ऑनस्क्रीन रोमांस फैंस के दिलों को सीधे छू गया था. इस सुपरहिट गाने में सलमान खान का साथ मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल ने दिया था, जबकि इसका थिरकने और गुनगुनाने पर मजबूर कर देने वाला म्यूजिक मीत ब्रदर्स ने तैयार किया था. कुमार के लिखे इसके प्यारे बोल और बेहतरीन कोरियोग्राफी की वजह से यह गाना रिलीज होते ही चार्टबस्टर बन गया था.
Click here to Read more
.png)